LATEST NEWS

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

BJP Leader Marriage: 61 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ेंगे बीजेपी के वरिष्ठ नेता ! भाजपा कार्यकर्ता संग लेंगे सात फेरे, जानिए कौन हैं दूल्हा दुल्हन

BJP Leader Marriage: बीजेपी नेता 61 साल की उम्र में शादी करने वाले हैं। बीजेपी नेता बीजेपी कार्यकर्ता के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों की शादी आज ही होने वाली है।

बीजेपी नेता
61 साल की उम्र में शादी करेंगे बीजेपी नेता- फोटो : social media

BJP Leader Marriage: भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता 61 साल की उम्र में शादी करने जा रही है। सूत्रों  की मानें तो आज उनकी शादी है। बीजेपी नेता बीजेपी पार्टी के ही सक्रिय सदस्य से शादी करने वाले हैं। दरअसल मामला पश्चिम बंगाल से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 61 वर्षीय घोष की शादी की रस्में शुक्रवार को कोलकाता स्थित उनके घर पर संपन्न होंगी। उनकी होने वाली पत्नी रिंकू मजूमदार भी भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं और पार्टी के विभिन्न मोर्चों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

61 साल की उम्र में करेंगे शादी 

जानकारी अनुसार दिलीप घोष ने इससे पहले कभी शादी नहीं की थी। ऐसे में यह उनके जीवन का एक बड़ा और नया अध्याय है। खबरों के मुताबिक, रिंकू मजूमदार ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिलीप घोष की हार के बाद उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। शादी का कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया है। जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

कौन हैं होने वाली दुल्हन

रिंकू मजूमदार तलाकशुदा हैं और उनका एक 25 वर्षीय बेटा है, जो साल्टलेक के सेक्टर V में आईटी सेक्टर में कार्यरत है। उन्हें हाल ही में 3 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखते हुए देखा गया था। जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गई थीं। रिंकू मजूमदार पार्टी के महिला मोर्चा के साथ-साथ ओबीसी मोर्चा और हथकरघा प्रकोष्ठ में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वह लंबे समय से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय हैं। 

NSIT
Nsmch

कौन हैं बीजेपी नेता दिलीप घोष 

 61 वर्षीय दिलीप घोष का जन्म 1 अगस्त 1964 को मेदिनीपुर जिले में हुआ था। राजनीति में प्रवेश से पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे और 2014 में बीजेपी का दामन थामा। एक साल बाद ही, 2015 में उन्हें पश्चिम बंगाल बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में राजनीतिक जमीन मजबूत की और 2019 के लोकसभा चुनावों में 18 सीटों पर जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दिलीप घोष 2016 से 2021 तक खड़गपुर सदर से विधायक भी रहे और 2019 में मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।