LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

असंवैधानिक और आपत्तिजनक काम कर रही ममता बनर्जी ! ईडी की छापामारी में बाधा डालने पर टीएमसी प्रमुख पर बरसे बिहार सरकार के मंत्री मंगल पाण्डेय

मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में होने वाले चुनाव में सम्भावित हार से बेचैन है। देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को अपशब्द कहकर वे अपनी हताशा को उजागर कर रही हैं।

Mangal Pandey slams TMC chief Mamata Banerjee
Mangal Pandey slams TMC chief Mamata Banerjee- फोटो : news4nation

Mangal Pandey :  बिहार के स्वास्थ्य व विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पाण्डेय ने बुधवार को कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का केंद्रीय एजेंसियों के काम में दखल देना निंदनीय है। मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला तस्करी के मामले में ईडी की छापेमारी के दौरान आरोपी प्रतीक जैन के घर पंहुचकर वहां से अपने साथ फाइल छीनकर ले जाना सीधे-सीधे केंद्रीय जांच एजेंसी के काम को बाधित करना है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का कन्सलटेंसी एजेंसीआई-पैक के कार्यालय व उसके संचालक प्रतीक जैन के घर ईडी की छापेमारी के दौरान पहुँचना आरोपी को बचाने का प्रयास है। संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति का जांच एजेंसी के काम में इस तरह की दखलंदाजी असंवैधानिक व घोर आपत्तिजनक है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि एस आई आर से बौखलाई ममता बनर्जी दरअसल कुछ महीने बाद बंगाल में होने वाले चुनाव में सम्भावित हार से बेचैन है। देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को अपशब्द कहकर वे अपनी हताशा को उजागर कर रही हैं।  बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के काम में दखल देकर जो किया है, वह जांच में बाधा डालना है। आई-पैक की जो फाइल लेकर वे गई हैं, उसे भी उन्हें लौटाना चाहिए। बंगाल का शासन संविधान और कानून से चलेगा, अराजकता से नहीं।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक व चुनावी प्रबंधन का काम कर रही आई-पैक (I-PAC) के कोलकाता के साल्टलेक सेक्टर-5 स्थित कार्यालय पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापामारी की। इसके साथ ही कंपनी के मालिक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट कार्यालय पर भी ईडी की टीम गुरुवार, 8 जनवरी सुबह से छापामारी कर रही है। 

वहीं प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल ला दिया है। इस बार कार्रवाई के केंद्र में रहा तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा रणनीतिकार समूह आई पैक और उसके प्रमुख प्रतीक जैन का आवास तथा कार्यालय। जैसे ही ईडी की टीमें कोलकाता में सक्रिय हुईं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आक्रामक तेवर में सामने आईं और सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल दाग दिया। ममता ने कहा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री का काम विपक्षी दलों को डराना और उनकी आंतरिक जानकारियां जबरन निकलवाना रह गया है। ईडी की छापेमारी की खबर सामने आते ही ममता बनर्जी तत्काल प्रतीक जैन के यहां पहुँच गयीं और I-PAC के ऑफिस से फाइल और लैपटॉप लेकर निकली गयीं।

NSIT
Nsmch