LATEST NEWS

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली पर बिहारी युवक करता था 'गंदी टिप्पणी', पुलिस ने किया गिरफ्तार, ऐसे पूरा मामला

सुभाश्री गांगुली जो भारतीय सिनेमा, खासकर बंगाली सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर 'गंदी टिप्पणी' करने वाले युवक को बिहार के आरा से गिरफ्तार किया गया है.

Bengali actress Subhashree Ganguly
Bengali actress Subhashree Ganguly - फोटो : news4nation

Subhashree Ganguly : सोशल मीडिया पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के हालिया कोलकाता दौरे के बाद अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले कमेंट्स पोस्ट किए थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान बिट्टू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोलकाता के पास टीटागढ़ का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में बिहार में रह रहा था। उसे 27 दिसम्बर को आरा (बिहार) से गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में शिकायत अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली के पति और तृणमूल कांग्रेस के विधायक एवं अभिनेता राज चक्रवर्ती ने दर्ज कराई थी। चक्रवर्ती ने 14 दिसंबर को टीटागढ़ थाने में शिकायत दी थी, जिसमें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग, अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियों का आरोप लगाया गया था।

ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया और बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या फिर इसके पीछे किसी तरह का संगठित या बाहरी उकसावा था।

राज चक्रवर्ती ने लगाए गंभीर आरोप

मीडिया से बातचीत में राज चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद पार्थ भौमिक के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। चक्रवर्ती ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं इस मामले को आखिरी दम तक लड़ूंगा। यह घटना राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रतीत होती है।”

NSIT
Nsmch

मेसी दौरे के बाद भड़का था विवाद

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान सामने आया, जब अभिनेत्री शुभाश्री गांगुली की मेसी के साथ साझा की गई तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली थी। इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था . गौरतलब है कि 13 दिसंबर को साल्ट लेक स्थित स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच के दौरान केवल 22 मिनट तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने पसंदीदा फुटबॉलर की झलक तक नहीं देख पाए थे। इससे नाराज भीड़ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ दिए, जिससे मेसी का कोलकाता दौरा अव्यवस्था का शिकार हो गया था।