LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

भवानीपुर से ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, चौथी बार जीत की कोशिश में, भाजपा ने चला है खास चाल

ममता बनर्जी वर्ष 2011 से लगातार भवानीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। इस बार भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को मुकाबले में उतारा है.

Mamata Banerjee
Mamata Banerjee- फोटो : news4nation

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कंग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार (8 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए अपना दाखिल कर दिया। उन्होंने राज्य की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट से पर्चा भरा, जहां से वह पहले ही तीन बार जीत दर्ज कर चुकी हैं और इस बार चौथी जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी हैं। ममता बनर्जी वर्ष 2011 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। इसी साल उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए राज्य में 34 वर्षों से चल रहे वाम शासन का अंत किया था। हालांकि, इस बार भवानीपुर सीट पर मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

नामांकन दाखिल करने के लिए ममता बनर्जी अपने कोलकाता स्थित आवास से अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक पैदल ही पहुंचीं। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों की भीड़ नजर आई। उनके साथ कोलकाता के मेयर फिरहद भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से करीब 27 लाख नाम हटाए गए हैं, जिससे उन्हें “भारी मन” से नामांकन दाखिल करना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी वैध मतदाताओं को अपील का अवसर देने की बात कही है और इस मुद्दे पर वे न्याय की मांग करेंगी। इस दौरान ममता बनर्जी ने भवानीपुर से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और एक बार फिर अपनी सरकार बनने का भरोसा जताया।

2021 में मिली थी हार 

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद भवानीपुर उपचुनाव में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए रिकॉर्ड 58,832 वोटों से जीत दर्ज की थी।  सुवेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी माने जाते थे, लेकिन अब वही उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरे हैं। उन्होंने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ते हुए ममता बनर्जी को हराने का दावा किया है, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

NSIT
Nsmch

अमित शाह ने डाला डेरा 

इस सीट पर चुनावी माहौल उस वक्त और गरमा गया, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में यहां रैली की। नामांकन के दौरान दोनों दलों के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।