LATEST NEWS

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया
  • Bihar News : मोकामा में होमगार्ड जवान ने पेश की बहादुरी की मिसाल, गंगा में डूब रही महिला

भारत में हो रहा घुसपैठ तो इसके जिम्मेदार हैं गृह मंत्री..., अमित शाह का सिर काट दो, महुआ मोइत्रा की विवादित टिप्पणी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने देश में घुसपैठ बढने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे बयानों पर अमित शाह को आड़े हाथों लिया है और उन्हें निक्कमा बताते हुए गृह मंत्री का सिर काटने की बातें कर दी.

TMC MP Mahua Moitra
TMC MP Mahua Moitra- फोटो : news4nation

Mahua Moitra : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रखने की बात कही है. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बंगाल के नदिया जिले में घुसपैठ के सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तीखा और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सीमाओं से लाखों की संख्या में लोग भारत में घुस रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है तो इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री की है।

महुआ ने कहा, ‘मेरा उनसे साफ सवाल है. वो सिर्फ कहे जा रहे हैं घुसपैठिया… घुसपैठिया… घुसपैठिया. हमारा जो बॉर्डर है, उसकी रखवाली जो एजेंसी कर रही है, वो केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है. प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि घुसपैठ हो रही है और उसकी वजह से डेमोग्राफी चेंज हो रही है. जब प्रधानमंत्री यह बात कह रहे थे तो पहली पंक्ति में बैठे गृहमंत्री उनकी बात सुन खीसें निपोर रहे थे और ताली बजा रहे थे.’

उन्होंने कहा कि क्या हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है? क्या दूसरे देशों से लाखों-करोड़ों लोग भारत में घुस रहे हैं? अगर उनकी नजर हमारी माताओं-बहनों पर है, अगर वे हमारी जमीन हड़प रहे हैं तो सबसे पहले अमित शाह का सिर काटकर मेज पर रखना चाहिए।” महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर गृह मंत्री भारत की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते, प्रधानमंत्री खुद बोलते हैं कि बाहर से लोग आकर हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीनें छीन रहे हैं तो फिर ये गलती किसकी है? क्या ये हमारी और आपकी गलती है? यहां तो BSF है। बांग्लादेश हमारा दोस्त देश रहा है लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में ये स्थिति बदल चुकी है।


पीएम मोदी को भी गाली

महुआ का बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बिहार में एक विवादित बयान दिया गया है. राहुल गांधी की चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक जनसभा में कांग्रेस के कथित कार्यकर्ता ने पीएम मोदी की माँ को लेकर गाली दी है. इसे लेकर भाजपा ने बिहार में भारी विरोध किया है. वहीं अब महुआ मोइत्रा ने अमित शाह को लेकर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की है. 

NSIT
Nsmch