LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, कुछ घंटों के मौसमी कहर में 56 लोगों की मौत

देश में इन दिनों बेमौसम की बारिश और तूफानी हवाओं ने आतंक मचा रखा है. इसी में यूपी में पेड़ उखड़ने, दीवार और शेड गिरने तथा बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है

Storm and rain wreak havoc
Storm and rain wreak havoc - फोटो : news4nation

Weather News :  मौसम के अचानक बदले मिजाज और मुख्य रूप से तेज आंधी चलने की घटना ने मातमी मंजर उत्तर प्रदेश में पैदा किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। पेड़ उखड़ने, दीवार और शेड गिरने तथा बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

यहां हुआ सबसे ज्यादा असर 

सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में प्रयागराज और भदोही शामिल हैं। प्रयागराज में 17 लोगों की जान गई, जबकि भदोही में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा फतेहपुर में 9, बदायूं में 5, प्रतापगढ़ में 4, चंदौली और कुशीनगर में 2-2 तथा सोनभद्र में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। प्रयागराज जिला प्रशासन के अनुसार हंडिया क्षेत्र में सबसे अधिक 7 मौतें हुईं। फूलपुर में 4, सोरांव में 3, मेजा में 2 और सदर इलाके में 1 व्यक्ति की जान गई। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन प्रभावित रहा। भदोही में तेज तूफान के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिले में अलग-अलग घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है। कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गई।

कई जिलों में भारी तबाही 

फतेहपुर में तूफान से जुड़ी घटनाओं में 9 लोगों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन के मुताबिक खागा तहसील में पांच महिलाओं समेत आठ लोगों की जान गई, जबकि सदर तहसील में मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार लालगंज इलाके में सीमेंट का शेड गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य घटनाओं में दीवार गिरने और बिजली गिरने से तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।

कानपुर देहात में भी मौसम का कहर देखने को मिला। रसूलाबाद क्षेत्र में बकरियों के साथ पेड़ के नीचे खड़ी एक युवती की बिजली गिरने से मौत हो गई। इस घटना में कई बकरियां भी मारी गईं, जबकि एक बुजुर्ग घायल हो गए। देवरिया जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं सोनभद्र में बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई।

NSIT
Nsmch

सीएम की बड़ी अपील 

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनाओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्रभावित इलाकों का दौरा करने और पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के भी आदेश दिए हैं।