LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

बेटे के जनाजे में माफिया अतीक की बेगम शाइस्ता की सरप्राइज एंट्री? बुर्कानशीं भीड़ पर पुलिस की रही पैनी निगाह

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गई।...

Did Shaista Reach Son Funeral Police Eye Burqa Clad Crowd
अतीक की बेगम शाइस्ता के जनाजे में पहुंचीं?- फोटो : social Media

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गई। छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को जब उसका शव हटवा गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में एक ही सवाल तैरता रहा क्या फरार शाइस्ता अपने लाडले का आखिरी दीदार करने पहुंची थी?

आबान का शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी तादाद में बुर्कानशीं महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। इसी बीच भीड़ में शाइस्ता के छिपकर पहुंचने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। कुछ लोगों ने दावा किया कि वह गुपचुप तरीके से गांव पहुंची, बेटे का आखिरी दीदार किया और फिर पुलिस की नजरों से बचकर निकल गई। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक तस्दीक नहीं हो सकी।

Diarch GO

शाइस्ता के संभावित पहुंचने की भनक को लेकर पुलिस पहले से मुस्तैद थी। एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस गांव में तैनात रही। महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। खुफिया एजेंसियां भी पूरे दिन सक्रिय रहीं। पुलिस का साफ कहना है कि शाइस्ता के गांव पहुंचने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

परिवार के करीबियों के मुताबिक आबान अपनी मां का बेहद लाडला था। वर्ष 2023 में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद गिरफ्तारी के डर से शाइस्ता फरार हो गई थी। करीब तीन साल से पुलिस उसकी तलाश में है, लेकिन उसका कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा।

NSIT
Nsmch

इस बीच आबान की मौत ने परिवार की त्रासदी को और गहरा कर दिया है। अतीक का बेटा असद 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। दो बेटे उमर और अली जेल में हैं, जबकि शाइस्ता अब भी फरार है। आबान की कार डिवाइडर से टकराने के बाद हादसे का शिकार हुई, जिसमें सोनू की भी मौत हुई और तीन लोग घायल हुए।जनाज़े के बीच शाइस्ता की मौजूदगी का रहस्य बरकरार है लेकिन पुलिस की निगाहें अब भी उसी साये की तलाश में हैं।