LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, बड़े भाई से मिलने जाते समय हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ........

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, बड़े भा
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत- फोटो : social Media

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान अहमद की झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके एक दोस्त की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था। अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद हैं। कार में कुल पांच लोग सवार थे और सभी झांसी की ओर जा रहे थे।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने कार का संतुलन खो दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

हादसे में घायल अन्य तीन युवकों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक जानवर का आ जाना बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।