LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

योगी सरकार में 6 नए मंत्री का शपथ, 2 का हुआ प्रमोशन, विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने साधा बड़ा सियासी समीकरण

योगी सरकार 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार है। इससे पहले मार्च 2024 में पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था, जब सहयोगी दलों के नेताओं समेत चार नए मंत्रियों को शामिल किया गया था।

Yogi government cabinet
Yogi government cabinet- फोटो : news4nation

Yogi government cabinet:  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का रविवार को दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजभवन लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 6 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही दो राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट में जगह दी गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। कैलाश राजपूत, हंसराज विश्वकर्मा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई मंत्री मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। भाजपा ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर दिया है। बताया जा रहा है कि इस विस्तार के बाद मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं कुछ नेताओं का कद बढ़ाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की तैयारी भी की जा रही है।

यह योगी सरकार 2.0 का दूसरा कैबिनेट विस्तार है। इससे पहले मार्च 2024 में पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था, जब सहयोगी दलों के नेताओं समेत चार नए मंत्रियों को शामिल किया गया था।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार भाजपा की 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने के साथ-साथ विभिन्न जातीय और क्षेत्रीय समूहों को साधने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch