LATEST NEWS

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

UP BUDGET 2025 - योगी सरकार ने पेश किया आठ लाख करोड़ का बजट, यूपी में चार नए एक्सप्रेस बनाने की घोषणा, हर साल दो एलपीजी सिलेंडर किया मुफ्त

UP BUDGET 2025 - योगी सरकार ने आज अपना नौंवा बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आठ लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। जिसमें फ्री गैस सिलेंडर से लेकर छात्रों को स्कूटी देने की घोषणा की गई। साथ ही चार नए एक्सप्रेसवे बनाने की भी घोषणा हुई है

UP BUDGET 2025 - योगी सरकार ने पेश किया आठ लाख करोड़ का बजट,

LUCKNOW - प्रयागराज में चल रहे मकाकुंभ के बीच यूपी में योगी सरकार ने आज अपना नौंवा बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में आनेवाले वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए आठ लाख करोड़ का भारी भरकम बजट पेश किया। बजट में यूपी में जहां चार नए एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया गया है।

इसके अलावा उज्ज्वला योजना में हर साल दो सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा योगी सरकार ने की है। वहीं मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी मिलेगी। बजट में अयोध्या में सोलर सिटी और यूपी में 8 डेटा सेंटर पार्क बनाने की घोषणा की गई है। 

चार नए एक्सप्रेसवे की घोषणा

राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को विधानसभा में भाजपा सरकार का बजट पेश करते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे का ऐलान किया है। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा जो फर्रूखाबाद के रास्ते हरदोई के कौसिया तक जाएगी। इस बजट में इसके लिए 900 करोड़ का प्रावधान है जिसका बड़ा हिस्सा जमीन अधिग्रहण पर खर्च होगा। 

सरकार ने इनके अलावा विंध्य, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड इलाके में भी एक-एक एक्सप्रेसवे देने की घोषाणा की है। सुरेश खन्ना ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को वाराणसी, चंदौली होते सोनभद्र से जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव रखा गया है जिसके लिए इस बजट में 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

NSIT
Nsmch

गंगा एक्सप्रेसवे के पश्चिमी छोर मेरठ को तीर्थनगरी हरिद्वार से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे एक्सटेंशन एक्सप्रेसवे का निर्माण भी यूपी सरकार कराएगी। इसके लिए भी बजट में 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बुंदेलखंड इलाके में बुंदेलखंड-रीवा एक्सप्रेसवे की घोषणा की गई है और इसके लिए भी 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।