LATEST NEWS

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

साहेब तीन दिन से गर्ल्स हॉस्टल में बिता रहे थे रात, छात्रों ने आधी रात को की छापेमारी, कमरे से निकाला बाहर

RAJSTHAAN NEWS - सरकारी गर्ल्स हॉस्टल से बड़े अधिकारी को रात गुजारते हुए पकड़ा गया है। बताया गया कि वह तीन दिन से हॉस्टल में जमे हुए थे। जबकि हॉस्टल में 40 छात्राएं हैं। मामले में जिले के कलेक्टर ने अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

साहेब तीन दिन से गर्ल्स हॉस्टल में बिता रहे थे रात, छात्रों

N4N DESK - सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में रात बिताते समाज कल्याण विभाग के बड़े अधिकारी को छात्रों ने रंगे हाथ पकड़ा है। जिसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। बताया गया कि साहेब तीन दिन से लड़कियों के हॉस्टल में ही रह रहे थे। जिसकी भनक एबीवीपी को लग गई और आधी रात को ही उन्होंने हॉस्टल में छापेमारी कर दी। पकड़े गए अधिकारी का नाम अशफाक खान बताया गया। वह विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

पूरी घटना राजस्थान के डूंगरपुर की बताई जा रही है। यहां वसुंधरा विहार स्थित सावित्री बाई फुले गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात करीब 12 बजे खूब हंगामा हुआ। यहां एसटी वर्ग की 40 छात्राएं रहती हैं। आरोप है कि शहर में समाज कल्याण विभाग के दो बॉयज हॉस्टल होने के बावजूद असिस्टेंट डायरेक्टर गर्ल्स हॉस्टल में रुके हुए थे।

रात में छापेमारी के लिए पहुंचे

जिसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को लगी। रात में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण मेहता, जिला संयोजक महिपाल गमेती, जनजाति प्रमुख राजेंद्र खराड़ी और संजय खराड़ी रात करीब 12:30 बजे हॉस्टल पहुंचे। इससे पहले पुलिस को भी सूचना दी गई। 

वार्डन ने किया कंफर्म

हॉस्टल गेट पर आवाज लगाने पर वार्डन गेट पर आए। वार्डन से अधिकारी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी (कलेक्टर) यहां रुके हुए हैं। जिसके बाद कार्यकर्ता फोन कैमरा चालू रखते हुए अधिकारी के कमरे तक पहुंचे और उन्हें पकड़ा। 

NSIT
Nsmch

निरीक्षण करने आने का दिया बहाना

अधिकारी ने खुद को समाज कल्याण का डिप्टी डायरेक्टर अशफाक खान बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि हॉस्टल का निरीक्षण करने आया हूं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 3 दिन से हॉस्टल में ठहरने के बारे में पूछा। कभी ट्रांसफर होकर आने तो कभी कमरा नहीं मिलने की बात अशफाक खान कहने लगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। मौके से ही जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह को फोन कर घटना के बारे में बताया।

कलेक्टर ने जताई नाराजगी

कलेक्टर ने भी किसी अधिकारी के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरने पर नाराजगी जताई और उन्हें तुरंत ही वहां से जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अधिकारी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों को भी हॉस्टल पर तैनात करने की बात कही।