LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ट्रेन में ठंड लगने पर फौजी ने मांगा कंबल, कोच अटेडेंट ने चाकू मारकर की हत्या

army jawan killed - एक्सप्रेस ट्रेन में एक फौजी की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि फौजी की हत्या कोच के अटेडेंट ने की है।

ट्रेन में ठंड लगने पर फौजी ने मांगा कंबल, कोच अटेडेंट ने चाक

N4N Desk - साबरमती एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है। एक्सप्रेस ट्रेन में एक फौजी की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि फौजी की हत्या कोच के अटेडेंट ने की है। मृत फौजी का नाम जिगर कुमार बताया गया है। वारदात के बाद आरपीएफ ने आरोपी अटेंडेट को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजस्थान के बीकानेर से जुड़ा है। जहां रविवार-सोमवार की रात पंजाब को फिरोजकैंट से जिगर कुमार साबरमति गुजरात के लिए ट्रेन के स्लीपर कोच में सवार हुए थे। इसी दौरान उन्होंने रात में ठंड अधिक लगने लगी।

Diarch GO

आधी रात को जब जिगर को ठंड बर्दाश्त नहीं हुई तो वह कंबल मांगने के लिए एसी कोच में चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने एसी कोच के अटेंडेंट जुबैर मेनन से कंबल की मांग की।

जुबैर ने जिगर को यह कहते हुए कंबल देने से इनकार किया कि यह सिर्फ एसी कोच के यात्रियों के लिए है। इसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई और फिर इसका अंजाम बेहद खौफनाक हुआ। 

NSIT
Nsmch

बीकानेर के लूणकरणसर से ट्रेन रवाना होने के बाद मेनन ने चाकू से फौजी पर हमला बोल दिया। जीआरपी के एसएचओ आनंद के मुताबिक, ट्रेन के बीकानेर पहुंचने के बाद सभी कोच के अटेंडेंट को उतारा गया और पूछताछ की गई। अंत में जुबैर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में खून से सना चाकू भी मेरता रोड से बरामद किया गया।

चाकूबाजी से लहूलुहान हुए जिगर को बीकानेर के बीपीएम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान चली गई। ट्रेन में चाकूबाजी की घटना देखकर यात्री बेहद डर गए। टीटीई को जानकारी दी गई। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।