LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

Lado Protsahan Yojana: अब बेटी का जन्म होते हीं मिलेगा डेढ़ लाख रुपया, सीधा खाते में पैसा जमा करवाएगी सरकार, किसे और कैसे मिलेंगे? जानिए-

Lado Protsahan Yojana: अब बेटी का जन्म होते हीं डेढ़ लाख रुपए मिलेगा। सरकार सीधा आपके खाते में पैसा जमा करवाएगी । ...

Lado Protsahan Yojana
बेटी का जन्म होते हीं मिलेगा डेढ़ लाख रुपए- फोटो : social Media

Lado Protsahan Yojana: सरकार ने ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ के तहत बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के अंतर्गत, राज्य सरकार अब हर बेटी के जन्म पर 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

राजस्थान सरकार की इस योजना का लाभ उन सभी बेटियों को मिलेगा जो राजस्थान में जन्म लेती हैं। पात्रता के लिए कोई जाति, धर्म या आय सीमा नहीं रखी गई है। केवल एक शर्त है कि बच्ची की मां राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए और बच्ची का जन्म किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान या जननी सुरक्षा योजना से मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में होना चाहिए।

राशि कैसे मिलेगी?

कुल राशि: ₹1,50,000

किस्तों में भुगतान: यह राशि 7 किस्तों में दी जाएगी:

पहली किस्त: ₹2,500 (बेटी के जन्म पर)

दूसरी किस्त: ₹2,500 (टीकाकरण पूरा होने पर)

तीसरी किश्त: ₹4,000 (पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर)

चौथी किश्त: ₹5,000 (छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर)

पांचवीं किश्त: ₹11,000 (दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर)

छठी किश्त: ₹25,000 (बारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर)

सातवीं किश्त: ₹50,000 (स्नातक होने और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर)

इस योजना के लिए किसी प्रकार का आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक डेटा स्वतः ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। गर्भवती महिला का विवरण चिकित्सा विभाग के पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा और बच्ची के जन्म के बाद पहली किस्त माता-पिता के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

इस योजना का प्रशासनिक कार्यभार महिला अधिकारिता निदेशालय और महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा। जिला स्तर पर इसकी समीक्षा हर तीन महीने में जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

NSIT
Nsmch