LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

KOTA में पंखे से लटकी मिली नीट की छात्रा, छह माह पहले आई थी तैयारी करने, पिछले 22 दिन में यह पांचवीं घटना

KOTA में नए साल में छात्रों की मौत का सिलसिला जारी है। साल में 22 दिन में पांच बच्चों ने आत्महत्या कर ली। बुधवार को यहां नीट की छात्रा का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। वह छह महीने पहले ही यहां तैयारी करने के लिए पहुंची थी

KOTA में पंखे से लटकी मिली नीट की छात्रा, छह माह पहले आई थी

N4N DESK - राजस्थान के कोटा में छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला नए साल में भी थमता नजर नहीं आ रहा है। यहां बुधवार की नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम अफ्शा शेख(23 साल) बताया गया। वह अहमदाबाद की रहनेवाली थी और छह महीने पहले ही कोटा रहने के लिए आई थी। यहां वह प्रतीक्षा रेजिडेंसी में कमरा लेकर रह रही थी।

सुबह 10 बजे की घटना

मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का सुबह करीब 10 बजे का है। सीआई राम-लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार सुबह पीजी मालिक ने छात्रा को कमरे में फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

Diarch GO

22 दिन पांच बच्चों ने की आत्महत्या

साल 2025 में  22 दिनों के अंदर कोटा में यह 5वां स्टूडेंट सुसाइड केस है। इससे पहले 8 जनवरी, 9 जनवरी, 15 जनवरी और 18 जनवरी को कोटा में कोचिंग कर रहे स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया था। हैरानी की बात यह है कि यह घटनाएं तब हो रही है, जब सरकार ने सभी पीजी हॉस्टल में हैंगिंग की घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइस लगाना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन आफ्शा के कमरे में यह नहीं था।

शिक्षा मंत्री ने दिया यह बयान

 राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस मामले पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि बच्चों पर पढ़ाई का दबाव डालने और उनकी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें रखने के कारण यह स्थिति बन रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की मानसिक स्थिति को समझें और उन पर दबाव न डालें।

NSIT
Nsmch