LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

Flight Delay: जब मधुमक्खियों ने रोकी उड़ान! फ्लाइट पर मधुमक्खियों का ‘कब्जा’,रवाना होने में लगी एक घंटा देर

Flight Delay एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब और अप्रत्याशित घटना घटित हुई, जिसने यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ को असहज स्थिति में डाल दिया।

Flight Delay: जब मधुमक्खियों ने रोकी उड़ान!  फ्लाइट पर मधुमक
मधुमक्खियों ने रोकी उड़ान! - फोटो : social Media

 Flight Delay: एक अजीबोगरीब और अप्रत्याशित घटना घटित हुई, जिसने यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ को असहज स्थिति में डाल दिया। दरअसल, सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो एयरबस A320 विमान को तय समय पर उड़ान भरनी थी, लेकिन मधुमक्खियों के झुंड ने ऐसा बखेड़ा खड़ा कर दिया कि फ्लाइट को एक घंटे की देरी से रवाना करना पड़ा।गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर सोमवार को ये घटना घटी।

यह घटना शाम करीब 4:20 बजे की है, जब फ्लाइट को उड़ान भरनी थी। सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे, और उनके सामान भी लोड हो चुके थे। तभी अचानक, एक विशाल मधुमक्खियों का झुंड विमान के ओपन लगेज डोर पर बैठ गया, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

Diarch GO

प्रशासन ने पहले धुएं का सहारा लेकर मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन प्रयास विफल रहे। फिर मामले को गंभीर मानते हुए फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। दमकल विभाग की टीम ने रनवे पर पहुंचकर पानी का छिड़काव किया, जिससे मधुमक्खियां धीरे-धीरे हटने लगीं। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक घंटा लग गया, तब जाकर विमान को उड़ान के लिए तैयार घोषित किया गया।

शाम 5:26 बजे, फ्लाइट ने आखिरकार जयपुर के लिए उड़ान भरी और एक घंटे की देरी से जयपुर पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई यात्री या स्टाफ घायल नहीं हुआ, और सभी सुरक्षित यात्रा पूरी कर सके।

NSIT
Nsmch

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हास्य और हैरानी से भरे पोस्ट साझा किए हैं।यह घटना न सिर्फ एयर ट्रैफिक की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि प्राकृतिक तत्वों की अनपेक्षित मौजूदगी भी किस तरह आधुनिक तकनीक को चुनौती दे सकती है, इसका उदाहरण बन गई है।