LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

राजस्थान में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी टेंपो ट्रेवलर, 18 की मौत

एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर (ट्रक) में पीछे से जा घुसा। इस भीषण टक्कर में 18यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई

राजस्थान में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी टें

N4N Desk - राजस्थान के फलोदी जिले के बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में आज एक बड़ा और हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है। मतोड़ा में भारत माला हाईवे पर एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर (ट्रक) में पीछे से जा घुसा। इस भीषण टक्कर में 18यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बीकानेर में कोलायत दर्शन के बाद लौट रहे थे यात्री

हादसे का शिकार हुए सभी यात्री बीकानेर में स्थित कोलायत दर्शन करके लौट रहे थे। यह दुर्घटना शाम करीब 6.30 बजे हुई। मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टेंपो ट्रेवलर घुसने के कारण यह हादसा हुआ।

घायलों को जोधपुर रेफर, शव मॉर्च्युरी में रखे गए

दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए ओसियां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जोधपुर रेफर कर दिया गया है। थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी 18 यात्रियों के शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।