LATEST NEWS

  • जिलाधिकारी कुंदन कुमार का सख्त निर्देश, दीपावली से पूर्व हर हाल में पूरा हो सड़क मरम्मति का कार्य
  • जिलाधिकारी कुंदन कुमार का सख्त निर्देश, दीपावली से पूर्व हर हाल में पूरा हो सड़क मरम्मति का कार्य

  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने की छापेमारी, हथियारों का जखीरा किया बरामद
  • Bihar Crime : मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने सोशल मीडिया में डाली शस्त्र पूजा की तस्वीर, पुलिस ने

  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News : गयाजी के शंकराचार्य मठ में लगेगा 8.85 करोड़ का लेजर लाइट एंड साउंड शो, पर्यटन

  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
  • 45वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
  • Bihar News : नए वकील 5 हजार रुपये स्टाइपेंड के लिए इस दिन तक करें आवेदन, जानिए क्या

mla escapes for police custody - पुलिस की कस्टडी से हथकड़ी छुड़ाकर सत्ताधारी दल का विधायक फरार, कोर्ट में पेशी के दौरान एक पुलिसकर्मी को मारी गोली

mla escapes for police custody - कोर्ट जाने के दौरान विधायक पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। साथ ही उन्होंने एक पुलिसवाले को गोली मार दी। विधायक के इस तरह भागने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

mla escapes for police custody - पुलिस की कस्टडी से हथकड़ी छ

 N4n Desk - अब तक शातिर अपराधियों को पुलिस   की कस्टडी से भागने  की घटनाएं सामने आती थी। अब विधायक भी इसमें  शामिल हो गये हैं। पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी   पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। विधायक के इस  तरह भागने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया  है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

फॉर्च्यूनर से  भागे माननीय


पठान माजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।

NSIT
Nsmch

पूर्व पत्नी से दुष्कर्म का केस, अपनी सरकार पर लगाए आरोप

जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले में की गई है। जिसको लेकर पठानकोट माजरा ने एक दिन पहले आप सरकार पर सवाल उठाए थे। कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। दिल्ली की आप टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है।

एक दिन पहले हुआ गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हल्के से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल के गांव डबरी से गिरफ्तार किया था। खास बात यह है कि विधायक पठान माजरा की सुरक्षा कल ही पंजाब सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी।

 बताया जा रहा है कि पठान माजरा पिछले तीन-चार दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था।