LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और करीब 1.8 किलो स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और करीब 1.8 किलो स्मैक के साथ एक तस्कर को किया

  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले दौर की मतगणना संपन्न, भाजपा के नवल किशोर यादव को मामूली बढ़त
  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले दौर की मतगणना संपन्न, भाजपा के नवल किशोर यादव को मामूली बढ़त

  • नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा' के साथ दो गिरफ्तार, देशी शराब बरामद
  • नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा' के साथ दो गिरफ्तार, देशी शराब

  • घूसखोरी मामले में तत्कालीन बख्तियारपुर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार सिंह दोषी करार, विशेष निगरानी न्यायालय ने सुनाई चार साल की सजा
  • घूसखोरी मामले में तत्कालीन बख्तियारपुर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम कुमार सिंह दोषी करार, विशेष निगरानी न्यायालय ने सुनाई

  • लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए 30 अक्टूबर को पटना में ABVP का विशाल प्रदर्शन, DUSU अध्यक्ष यश डबास करेंगे शिरकत
  • लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए 30 अक्टूबर को पटना में ABVP का विशाल प्रदर्शन, DUSU

डीआईजी के घर CBI का छापा, 7 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना और लग्जरी कारों का जखीरा बरामद

पंजाब के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CBI ने चंडीगढ़ में उनके घर पर छापेमारी की, जहां से करोड़ों रुपए कैश बरामद हुआ है.अब तक उनके घर से 5 करोड़ के आसपास कैश और लाखों रुपए का सोना बरामद हो चुका है.

डीआईजी के घर CBI का छापा, 7 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना और लग्ज
डीआईजी के घर CBI का छापा, 7 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना और लग्जरी कारों का जखीरा बरामद- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई (CBI) ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद मोहाली स्थित उनके कार्यालय और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित कोठी पर हुई छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है।

मिला करोड़ों का 'खजाना'

तीन बैग और दो अटैचियों में भरकर रखे गए 7 करोड़ रुपये कैश बरामद। नोट गिनने के लिए तीन मशीनें बुलानी पड़ीं।लगभग डेढ़ किलो (1.5 kg) स्वर्ण आभूषण जब्त। BMW और मर्सिडीज जैसी कई महंगी कारें मिलीं। लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब, एक रिवॉल्वर, 15 संपत्तियों के दस्तावेज और बैंक लॉकर की चाबियां भी बरामद की गईं।

रिश्वत मांगने का आरोप

डीआईजी भुल्लर पर फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई के अनुसार, भुल्लर बिचौलियों के माध्यम से यह रकम मांग रहे थे और रिश्वत न देने पर कारोबारी को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

सीबीआई की कार्रवाई

दिल्ली और चंडीगढ़ से आई 52 सदस्यीय सीबीआई टीम ने गुरुवार को डीआईजी को गिरफ्तार करने के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की। आज (गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद) डीआईजी भुल्लर और उनके बिचौलियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई उनकी रिमांड मांगेगी।

NSIT
Nsmch

जांच का दायरा बढ़ा

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि स्क्रैप कारोबारी ने डीआईजी की रिश्वत की मांग पूरी करने में शामिल कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम बताए हैं। सीबीआई अब इस मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, डीआईजी भुल्लर रिश्वत लेने का पूरा लेखा-जोखा एक रिकॉर्डिंग डायरी में रखते थे। सीबीआई फिलहाल उनके कार्यालय और घर से इसी डायरी की तलाश कर रही है।

कौन है हरचरण सिंह भुल्लर

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं। उनकी मासिक बेसिक सैलरी ₹2,16,600 है। उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति ₹15 करोड़ बताई थी। वह 27 नवंबर 2024 को रोपड़ रेंज के डीआईजी बने थे और उन्हें सख्त पुलिस अधिकारियों में गिना जाता था।