LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और करीब 1.8 किलो स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

नशे के अवैध कारोबार और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के खिलाफ पटना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है....

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और करीब 1.8 किलो स्
अवैध हथियार और स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना में नशे के अवैध कारोबार और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिल्लत कॉलोनी के पास गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकिब खान उर्फ साकिब खान के रूप में की गई है, जो क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त बताया जा रहा था।

एसपी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर गठित पुलिस टीम की बड़ी सफलता

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पटना सेंट्रल सह प्रभार पश्चिमी एसपी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने गत 25 अक्टूबर को मिली सटीक सूचना के आधार पर इलाके में घेराबंदी कर सबसे पहले संदिग्ध आरोपी को मौके से दबोचा। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने और अपने ठिकानों पर भारी मात्रा में स्मैक व हथियार छिपाकर रखने की बात स्वीकार की।

घर और फार्म हाउस से बरामद हुए पिस्टल, स्मैक और पॉश मशीनें

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके घर और फार्म हाउस पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, लगभग 1 किलो 776 ग्राम स्मैक जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ, दो इलेक्ट्रॉनिक पॉश (POS) मशीनें, एक चालू एयर गन और एक टूटी हुई एयर गन बरामद की है।

प्राथमिकी दर्ज कर पूरे बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही पुलिस

बरामदगी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि स्मैक और अवैध हथियारों की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। इस नशीले कारोबार के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

NSIT
Nsmch

अनिल की रिपोर्ट