LATEST NEWS

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

  • Muzaffarpur election results
  • Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

  • Saran Teachers Election
  • Saran Teachers Election: सारण शिक्षक चुनाव में राहुल राज की जीत, जदयू के आनंद पुष्कर 1815 वोटों

  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
  • Bihar News : नवादा के चर्चित सुनील रजक हत्याकांड में पत्नी सरिता देवी को उम्रकैद, दो प्रेमियों के

  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल तार के साथ 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : पूर्णिया पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 क्विंटल

समृद्धि कॉरिडोर पर मौत का तांडव, ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, 7 की मौत, 20 घायल

क ट्रक ने पिक-अप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Road Accident
Road Accident- फोटो : news4nation

Road Accident : एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि कॉरिडोर पर धामनगांव रेलवे स्टेशन के पास हाई-स्पीड कॉरिडोर के चैनल 97 पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक ने पिक-अप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक तौर पर घायलों को धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए वर्धा स्थित अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च रेफर किया गया। फिलहाल घायलों का सावंगी और सेवाग्राम के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि अमरावती जिले में हुई दुर्घटना में सात लोगों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग वर्धा जिले के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि 20 घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

NSIT
Nsmch

हादसे की सूचना मिलने के बाद अमरावती के पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, पुलिस के विशेष महानिरीक्षक महेश पाटिल और धामनगांव की नगर अध्यक्ष अर्चना रोठे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की स्थिति की जानकारी ली। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक और पिक-अप वैन की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।