LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

school holiday - इस शहर में रविवार को खुलेंगे बच्चों के स्कूल, सोमवार को होगी छुट्टी, फैसले की वजह कर देगी हैरान

school holiday - मध्य प्रदेश के उज्जैन में अगले एक महीने के लिए स्कूलोंं में रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसकी जगह सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

school holiday - इस शहर में रविवार को खुलेंगे बच्चों के स्कू

N4N Desk - आम तौर पर स्कूलों में रविवार को छुट्टी रहती है, लेकिन अब रविवार को स्कूल में क्लास चलेगी और सोमवार को छुट्टी रहेगी। हैरान हो गए न, यह निर्णय मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में लिया गया है। यहां जिला प्रशासन बच्चों की सोमवार को छुट्टी रखकर उन्हें पढ़ाई के लिए रविवार को बुलाने वाला है। प्रशासन के इस फैसले की वजह धार्मिक है। 

दरअसल, श्रावण माह शुरू होनेवाला है। बाबा महाकाल श्रावण भादो मास में नगर भ्रमण पर निकलने वाले हैं. बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकलती है और इस सवारी में लाखों श्रद्धालु शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

बाबा महाकाल की सवारी में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सोमवार को शासकीय और अर्धशासकीय सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं यह स्कूल रविवार के दिन भी खोले जाएंगे।

NSIT
Nsmch

 हर साल होती है यह व्यवस्था

उज्जैन डीएम रोशन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा महाकाल की सवारी में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं इसलिए हर साल यह व्यवस्था की जाती है कि बच्चों के स्कूल की सोमवार को छुट्टी रखकर रविवार को खोले जाते हैं। इस साल भी ऐसी ही व्यवस्था की जाएगी। 

जाम की समस्या का ख्याल

इस व्यवस्था से सवारी मार्ग पर ना तो स्कूल बस से कोई जाम लगेगा और ना ही मार्ग पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। डीएम सिंह ने बताया कि जल्द ही शिक्षा विभाग इसके लिए ऑर्डर जारी करेगा।

पांच  दिन होगी छुट्टी

 बताया जाता है कि बाबा महाकाल की पहली सवारी 14 जुलाई, द्वितीय सवारी 21 जुलाई, तृतीय सवारी 28 जुलाई और चतुर्थ सवारी 4 अगस्त को श्रावण मास में निकाली जाएगी। इसी तरह भादो मास में पंचम सवारी 11 अगस्त को रहेगी। इन 5 सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी