LATEST NEWS

  • पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा : कहा-कांग्रेस ने गिरा दिया है राजनीति का स्तर, अनंत प्रकरण पर बोलने से किया इंकार
  • पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा : कहा-कांग्रेस ने गिरा दिया है राजनीति

  • Bihar Road Accident : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप...
  • Bihar Road Accident : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की

  • Patna Highcourt : पटना हाईकोर्ट ने झूठा हलफनामा देकर 8 साल पहले ली गई अग्रिम जमानत किया रद्द, बेल बॉन्ड भी किया निरस्त
  • Patna Highcourt : पटना हाईकोर्ट ने झूठा हलफनामा देकर 8 साल पहले ली गई अग्रिम जमानत किया रद्द,

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

Breaking News: EV चार्जिंग बनी काल! अचानक लगी आग फिर घर में फटने लगे सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले, इलाके में मचा हड़कंप

Breaking News: चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि घर में रखे एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर बम की तरह फट पड़े। 7 लोग जिंदा जले...

7 लोग जिंदा जले
7 लोग जिंदा जले - फोटो : AI Image

Breaking News: एक तरफ जहां दुनिया भविष्य के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की ओर बढ़ रही है, वहीं एक भयानक हादसे ने सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक गाड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि घर में रखे एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर बम की तरह फट पड़े। इस दिल दहला देने वाले हादसे में परिवार के 7 सदस्यों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। 

इंदौर में बड़ी घटना 

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके का है। जहां एक घर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एक इलेक्ट्रिक गाड़ी की चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका सामने आया है।

गाड़ी के चार्जिंग प्वाइंट पर विस्फोट 

घर के बाहर चार्ज हो रही गाड़ी के चार्जिंग प्वाइंट में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया, जिससे आग और भी भड़क गई। इसके अलावा मकान में ज्वलनशील केमिकल भी मौजूद थे, जिसने आग को और भयावह बना दिया।

7 लोगों की गई जान 

जानकारी अनुसार यह मकान मनोज पुगलिया का बताया जा रहा है, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। हादसे के वक्त घर में कई लोग मौजूद थे, जिन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में जान गंवाने वालों में मनोज पुगलिया (मकान मालिक), सिमरन, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि और छोटू सेठिया शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

NSIT
Nsmch

तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों सौरभ, सुनीता और सोनिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायलों का इलाज जारी है। यह हादसा इतना अचानक और भीषण था कि देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।