LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

Honeymoon Murder Case: इश्क़, इबादत या इबलीसी मंसूबा?—रघुवंशी क़त्ल में तंत्र, तिलिस्म और ‘नरबलि’ का सनसनीख़ेज़ इल्ज़ाम

Honeymoon Murder Case:राजा रघुवंशी हत्याकांड एक आम क़त्ल नहीं, बल्कि एक रूह को कंपा देने वाली साज़िश की दास्तान बनता जा रहा है। हर रोज़, तह दर तह परतें खुल रही हैं और हक़ीक़त की तस्वीर और भी खौफ़नाक होती जा रही है।....

Honeymoon Murder Case
इश्क़, इबादत या इबलीसी मंसूबा?- फोटो : social Media

Honeymoon Murder Case:राजा रघुवंशी हत्याकांड एक आम क़त्ल नहीं, बल्कि एक रूह को कंपा देने वाली साज़िश की दास्तान बनता जा रहा है। हर रोज़, तह दर तह परतें खुल रही हैं और हक़ीक़त की तस्वीर और भी खौफ़नाक होती जा रही है।

आरोपों के घेरे में खड़ी है—सोनम रघुवंशी—जिस पर न सिर्फ़ अपने शौहर का क़त्ल करने का इल्ज़ाम है, बल्कि उस पर अब काला जादू और नरबलि जैसे वहशियाना आरोप भी लग चुके हैं।

मरहूम राजा रघुवंशी के वालिद, देवीलाल रघुवंशी ने मीडिया के सामने आकर फफकते हुए जो इल्ज़ाम लगाए, वो इंसानी सोच को झिंझोड़ देने वाले हैं। उनके मुताबिक़, सोनम तंत्र-मंत्र और तिलिस्मी क्रियाओं में दिलचस्पी रखती थी। देवीलाल का दावा है कि मंगनी के बाद सोनम ने उनके घर के दरवाज़े पर एक काली पोटली टांगी थी—बातों में तो कहा गया कि यह घर को "बुरी नज़र" से बचाएगी, मगर अब शक है कि ये जादुई जाल का हिस्सा थी।

सबसे हैरतअंगेज़ बात यह है कि राजा की मौत के बाद वही पोटली रहस्यमयी तौर पर ग़ायब हो गई। देवीलाल रघुवंशी का कहना है कि यह सब कुछ एक तयशुदा प्लानिंग के तहत हुआ—राजा को तिलिस्मी गिरफ्त में लेकर मौत के हवाले कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

मामले को और संगीन बनाते हैं राजा के भाई सचिन रघुवंशी के बयान, जो इसे महज़ क़त्ल नहीं, बल्कि ‘नरबलि’ करार देते हैं। सचिन का इल्ज़ाम है कि सोनम ने अपने 60 वर्षीय पिता की सेहत सुधारने के लिए राजा की बलि दी। उनका दावा है कि सोनम के पिता को पहले दो बार दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन अब वे चमत्कारी तौर पर बिल्कुल सेहतमंद हैं।सचिन ने तो यहां तक कहा कि सोनम और उसके खानदान के रिश्ते कुछ तांत्रिकों और ओझाओं से थे, जिनके कहने पर ये अमल किया गया।

फिलहाल, सोनम रघुवंशी या उसके परिजनों की जानिब से इन संगीन इल्ज़ामात पर कोई वज़ाहत या जवाब सामने नहीं आया है। लेकिन रघुवंशी परिवार का यह दावा, कि उनका बेटा एक तिलिस्मी चाल और ‘इबलीसी मंसूबे’ का शिकार हुआ, अब पुलिस के लिए भी जाँच की दिशा बदलने का सबब बन गया है।

यह मामला अब महज़ एक शादीशुदा रिश्ते में खटास या घरेलू रंजिश का नहीं, बल्कि जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और एक ख़ौफ़नाक क़ुर्बानी की आशंका का संगीन संगम बन चुका है।