LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

तीन साल बाद आम लोगों के लिए खुला यह नेशनल पार्क, इस खास जानवर को देखने के लिए जुटी भीड़

MP NEWS - तीन साल से आम लोगों के बंद नेशनल पार्क को अब फिर से खोल दिया गया है। पार्क के खुलते ही यहां पर्यटकों की भीड़ लग गई।

तीन साल बाद आम लोगों के लिए खुला यह नेशनल पार्क, इस खास जानव

N4N Desk - मध्य प्रदेश में नया पर्यटन सीज़न शुरू हो गया है, जिसके तहत राज्य के सभी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। लेकिन इस बार का सीज़न खास है क्योंकि देश में चीतों का पहला निवास स्थल कूनो नेशनल पार्क के द्वार भी पहली बार आम पर्यटकों के लिए खोले गए हैं।

कूनो नेशनल पार्क में चीता दर्शन का उत्साह

तीन साल पहले नामीबिया से चीते लाए जाने के बाद पहली बार कूनो के गेट पर्यटकों के लिए खुले हैं। इस समय खुले जंगल में अधिक संख्या में चीते मौजूद हैं, जिससे जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों को उन्हें करीब से देखने का अवसर मिल सकता है। बता दें 17 सितंबर 2022 को चीते लाए जाने के बाद कूनो को भारत में चीतों का पहला घर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कूनो को वर्ष 2018 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था।

Diarch GO

पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत

पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए पहली बार कूनो के तीनों गेट – टिकटोली, अहेरा और पीपलबावड़ी – खोले। प्रवेश द्वारों पर नारियल फोड़ा गया और पर्यटकों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

हालांकि, पहले दिन पहुंचे 12 पर्यटकों को चीता दिखाई नहीं दिया, लेकिन जिप्सी में सवार पर्यटक उन्हें देखने के लिए बेहद उत्साहित नज़र आए। एक पर्यटक ने बताया कि वह चीतों को देखने के लिए उत्साहित हैं और दोबारा कोर एरिया तक जाएंगे।

NSIT
Nsmch

खुले जंगल में 16 चीते मौजूद

चीता प्रोजेक्ट के निदेशक शर्मा ने बताया कि पार्क में मौजूद कुल 24 चीतों में से 16 खुले जंगल में हैं, जिन्हें अब पर्यटक उनके इलाके में जाकर देख सकते हैं। कोर एरिया भी अब पर्यटकों के लिए खुला है।

खुले जंगल में आशा, ज्वाला, और गामिनी मादा चीता अपने शावकों के साथ घूम रही हैं, वहीं अग्नि और वायु नर चीते भी लंबे समय से विचरण कर रहे हैं। बाड़े में बंद आठ चीतों को भी जल्द ही जंगल में छोड़ा जा सकता है।