LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

IPS Transfer : नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, पहले बदले गए थे 20 जिलों के डीसी

पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हुए बड़े स्तर के फेरबदल में एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसके पहले 20 जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) की नियुक्ति की गई थी.

IPS Transfer
IPS Transfer - फोटो : news4nation

IPS Transfer : नौकरशाही में हुए एक बड़े फेरबदल के बाद एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला झारखंड में किया गया है. तबादला होने वालों में 14 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी भी शामिल हैं. एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी बुधवार को दी गई. 


गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मंगलवार की शाम जारी अधिसूचना के अनुसार आइजी अभियान अमोल वी होमकर को आइजी रेल बनाया गया है, जबकि एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष शाखा के आइजी प्रभात कुमार को आइजी जैप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Diarch GO


एडीजी रेलवे तदाशा मिश्रा को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाटकर को एडीजी रेलवे का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने जमशेदपुर और धनबाद के अलावा पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो और चतरा जिलों के एसएसपी और एसपी को भी बदल दिया है।


झारखंड सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है। इसके पहले झारखंड में सोमवार को सरकार ने राज्य के 20 जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) की नियुक्ति की थी। 

NSIT
Nsmch