LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप से झटके, एक घंटे में दो बार डोली धरती, दहशत में घरों से भागे लोग...

Earthquake News: क्या हो आप घर में आराम से सोए हो और अचानक धरती डोलने लगे वो भी एक बार नहीं बल्कि दो दो बार...आज ऐसा ही एक मामला सामने आया जब सुबह सुबह एक घंटे के अंदर दो बार धरती डोली...

भूकंप
एक घंटे में दो बार डोली धरती - फोटो : प्रतीकात्मक

Earthquake News:  सुबह सुबह भूकंप झटके ने लोगों को दहशत में ला दिया। एक घंटे में दो बार धरती डोली जिससे लोगों के मन में डर बैठ गया और सभी अपने घरों से बाहर निकल गए। एक ओर जहां लोग मानसून  की मार और बाढ़ झेल रहे हैं वहीं भूकंप के झटके ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।  दरअसल, मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार तड़के धरती दो बार कांपी। 

दो बार डोली धरती 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार पहला भूकंप सुबह 3:27 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 थी। हालांकि झटका हल्का था, लेकिन इससे लोग नींद से जाग उठे। इसका केंद्र चंबा में 20 किलोमीटर गहराई पर स्थित था। वहीं लोग पहले झटके से उबरे भी नहीं थे कि सुबह 4:39 बजे एक और तेज झटका महसूस हुआ। इस बार तीव्रता 4.0 दर्ज की गई, जिसने चंबा के कई इलाकों में लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। 

अलर्ट पर प्रबंधन टीम 

फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं। भूकंप के ये झटके ऐसे समय आए हैं जब हिमाचल हाल ही में कई प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। कुछ दिन पहले कुल्लू के लघाटी इलाके में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। डिप्टी कमिश्नर तोरुल एस. रविश ने बताया कि भूतनाथ ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया, हनुमानी बाग का पुल बह गया और एक श्मशान घाट को भी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कई दुकानें और एक घर भी आपदा की चपेट में आ गए।

राज्य में अब तक 276 लोगों की मौत 

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून ने गहरी चोट पहुंचाई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक 20 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 276 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 143 लोग भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटने और डूबने से मारे गए, जबकि 133 लोग बारिश से जुड़े सड़क हादसों के शिकार बने।

NSIT
Nsmch