LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

हिमाचल के सिरमौर में मौत का तांडव: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी 50 यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत मची चीख-पुकार

सिरमौर के हरिपुरधार में एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं

हिमाचल के सिरमौर में मौत का तांडव: 400 मीटर गहरी खाई में गिर

N4N Desk - सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर करीब पौने 3 बजे एक निजी 'जीत कोच' बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. बस के गिरने की गहराई 200 से 400 मीटर बताई जा रही है. बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए. 

हताहतों की संख्या और घायलों की स्थिति

इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना शेष है. शुरुआती रिपोर्टों में चार लोगों के मारे जाने और एक दर्जन से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई थी. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई यात्री अभी भी लापता या मलबे में दबे हो सकते हैं. 

बचाव कार्य और स्थानीय लोगों की मदद

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोग और प्रशासन घायलों को अपने निजी वाहनों के जरिए हरिपुरधार अस्पताल पहुंचा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

बस का रूट और दुर्घटना की जांच

जानकारी के अनुसार, यह बस शिमला से सुबह 7:30 बजे कुपवी के लिए रवाना हुई थी. बस कुपवी से महज 28 किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गई. पहले यह सूचना मिली थी कि बस कुपवी से सोलन जा रही थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.


NSIT
Nsmch