LATEST NEWS

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

राहुल गांधी ने लालू के समधी को अध्यक्ष पद से हटाया, भड़के यादव बोले मुझे अपमानित करने .....

राहुल गांधी ने लालू यादव के समधी को हटाकर कांग्रेस ने शरद के करीबी पर चला दांव है. डॉ. अनिल जयहिंद (यादव) को कैप्टन अजय यादव की जगह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विंग का अध्यक्ष नियुक्त गया है.

राहुल गांधी ने लालू के समधी को अध्यक्ष पद से हटाया, भड़के याद
राहुल गांधी ने लालू के समधी को अध्यक्ष पद से हटाया- फोटो : NEWS4NATION

N4N डेस्क: कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से कैप्टन अजय सिंह यादव को हटा दिया गया है और उनकी जगह अनिल जयहिंद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. कांग्रेस पार्टी की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिए जाने के बाद अब कैप्टन अजय भड़के दिख रहे हैं. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि डॉ. अनिल जयहिंद (यादव) को कैप्टन अजय यादव की जगह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विंग का अध्यक्ष नियुक्त गया है. कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे से आरजेडी के प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी के साथ हुई है. इस तरह लालू यादव के समधी है अजय यादव. 

कैप्टन अजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने एक्स पोस्ट में अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस अध्यक्ष ने बिना किसी औपचारिकता के अध्यक्ष पद से हटा दिया है. यह मुझे अपमानित करने के लिए एक गुट द्वारा रची गई साजिश है. मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, क्योंकि मैंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन राहुल गांधी जी के निजी सचिव कौशल विद्यार्थी के कहने पर इस्तीफा वापस ले लिया था. अब मुझे विश्वास में लिए बगैर हटा दिया गया है और अनिल जयहिंद की नियुक्त कर दी गई है.