bjp Female leader suicide - भाजपा की जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, सामने आई यह वजह

bjp Female leader suicide - बीजेपी की जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड की वजह बताई है।

bjp Female leader suicide - भाजपा की जिला महिला मोर्चा उपाध्

N4N desk -खबर भाजपा से जुड़ी है, जिनकी जिला महिला मोर्चा  की उपाध्यक्ष ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान माया सैनी के रूप में की गई है। पुलिस ने  परिजनों से उनकी  पहचान कराई है।  

पूरा मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से जुड़ा हहै। जहां माया सैनी भाजपा के महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल  रही थी। बुधवार को उन्होंने बुधवार को राजस्थान के डाबला थाना क्षेत्र में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राजस्थान रेलवे पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों में उनकी फोटो प्रेषित कर पहचान का प्रयास किया।वहीं, बृहस्पतिवार को मृतका की पहचान हो गई। 

Diarch GO

पुलिस ने बताया कि मृतका नारनौल के नजदीकी गांव निवाजनगर की रहने वाली है। गांव की पूर्व सरपंच रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष थीं। मृतका की आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

सोशल मीडिया की ली मदद

बुधवार को निजामपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने सोशल मीडिया पर माया सैनी की घटनास्थल की फोटो के साथ सूचना प्रसारित की थी। उन्होंने बताया था कि किसी महिला ने राजस्थान के थाना डाबला क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

NSIT
Nsmch

इस महिला की उम्र करीब 30-35 साल है। उसने इलायची रंग का बूटेदार कुर्ता एवं सादा सलवार पहन रखा है। कानों में रेडीमेड झूमके और दाहिने हाथ की उंगली में रेडीमेड अंगूठी पहनी हुई है तथा पिंक कलर की स्लीपर चप्पल पास में मिली  है।  उसका शव नीम का थाना सरकारी अस्पताल में रखा गया।

आज परिजनों ने की पहचान

इसके बाद बृहस्पतिवार को उसके स्वजन ने पहचान कर ली और उसे लेने के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक गांव में शव नहीं पहुंचा था।

मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। उसका पति नारनौल में चाय की दुकान चलाता है। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतका ने घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।