LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

Suicide News: एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सामूहिक आत्महत्या, जहर खा कर दी जान, सुसाइड नोट ने खोला चौंका देने वाला राज

Suicide News: एक ही परिवार के 7 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर लिया। मृतकों ने कार में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

खुदकुशी
7 लोगों ने एक साथ की खुदकुशी- फोटो : social media

Suicide News:  एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा से लौट रहे थे। वहीं गाड़ी में ही जहर खाकर एक साथ 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल यह मामला पंचकूला के सेक्टर-27 का है। जहां देहरादून निवासी एक ही परिवार के सात लोगों ने एक कार में जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। सभी शव एक मकान के बाहर खड़ी कार से बरामद किए गए।

एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान देहरादून निवासी 42 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनके माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे के रूप में हुई है। परिवार हाल ही में पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में भाग लेने आया था और कार्यक्रम के बाद देहरादून लौटते समय यह कदम उठाया गया।

सुसाइड नोट ने खोला राज

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें परिवार पर भारी कर्ज होने का उल्लेख किया गया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण ही यह सामूहिक आत्महत्या की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी कौशिक ने पुष्टि की कि सातों लोगों ने गाड़ी में जहर खाकर जान दी और मामला आर्थिक संकट से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, सभी शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शवगृह में रखा गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch