LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Mohammed Shami:क्या बढ़ेंगी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें? शमी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हसीन जहां की ट्रांसफर याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami:भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। ...

Will Mohammed Shami Face Trouble SC Notice on Hasin Jahan Ma
बढ़ेंगी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें? - फोटो : social Media

Mohammed Shami:भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को  सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। मामला उनकी पत्नी हसीन जहां की उस दरख़्वास्त से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने घरेलू हिंसा और गुज़ारा-भत्ता से संबंधित मुकदमों को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है।

जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने इस संवेदनशील प्रकरण पर सुनवाई करते हुए शमी से जवाब तलब किया। हसीन जहां का कहना है कि वह अपनी नाबालिग बेटी की बेहतर तालीम और परवरिश के लिए दिल्ली में रह रही हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की अदालतों में पेशी देना उनके लिए न सिर्फ़ मुश्किल, बल्कि नामुमकिन सरीखा है।

Diarch GO

याचिका में दलील दी गई है कि दिल्ली और कोलकाता के बीच लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी है, जो एक अकेली माँ और मासूम बच्ची के लिए भारी बोझ बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कोई स्वतंत्र आय का स्रोत नहीं है और बेटी की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। दूसरी ओर, शमी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार यात्राएं करते हैं और संसाधनों की कोई कमी नहीं है, इसलिए दिल्ली में मुकदमा चलने से उन्हें असुविधा नहीं होगी।

गौरतलब है कि हसीन जहां ने वर्ष 2018 में घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत कार्यवाही शुरू की थी। जादवपुर थाने में आईपीसी की गंभीर धाराओं—498A, 307 और 376 सहित अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज हुआ। 2019 में अलीपुर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसे बाद में सत्र न्यायालय ने स्थगित कर दिया।

NSIT
Nsmch

पिछले वर्ष कलकत्ता हाई कोर्ट ने शमी को प्रति माह 4 लाख रुपये अंतरिम भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। हालांकि हसीन जहां ने इसे नाकाफी बताते हुए 10 लाख रुपये मासिक की मांग के साथ शीर्ष अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है।

अब निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं। क्या यह मामला दिल्ली शिफ्ट होगा? क्या गुज़ारा-भत्ता की रकम में इज़ाफ़ा होगा? सियासत, कानून और क्रिकेट के इस त्रिकोण में आने वाले दिनों में बड़ा फैसला सामने आ सकता है।