LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

CBSE exam postpones: पश्चिम एशिया में 10वीं-12वीं की 2 मार्च की परीक्षा टली,अमेरिका -इजरायल- इरान जंग के बीच CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला, फर्जी नोटिस पर बोर्ड का कड़ा खंडन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं।

West Asia Central Board of Secondary Education Delays March
पश्चिम एशिया में 10वीं-12वीं की 2 मार्च की परीक्षा टली- फोटो : X

CBSE exam postpones:  विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं। बोर्ड के मुताबिक बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में संचालित CBSE संबद्ध स्कूलों के लिए यह फैसला मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियातन लिया गया है।

बोर्ड ने साफ किया है कि 3 मार्च को समीक्षा बैठक के बाद 5 मार्च से आगे की परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संशोधित तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी और आधिकारिक सूचना स्कूलों के माध्यम से साझा की जाएगी। छात्रों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और अपनी तैयारी नियमित रूप से जारी रखें।

Diarch GO

इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित रद्द नोटिस वायरल हुआ, जिसमें युद्ध जैसी परिस्थितियों और वैश्विक तनाव का हवाला देकर परीक्षाएं निरस्त करने का दावा किया गया। इस पर बोर्ड ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि यह सर्कुलर फर्जी है। केवल 2 मार्च 2026 की परीक्षाएं टाली गई हैं, रद्द नहीं की गईं। आगे की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने पर विचार जारी है।

शिक्षा जगत में इस निर्णय को छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला कदम माना जा रहा है। बोर्ड ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से कहा है कि वे अफवाहों से दूर रहें और सिर्फ आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें।

NSIT
Nsmch

स्पष्ट है हालात भले संवेदनशील हों, लेकिन छात्रों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रखने के लिए बोर्ड सतर्क है। नई तारीखों का इंतजार कीजिए, तैयारी जारी रखिए, और फर्जी खबरों से सावधान रहिए।