LATEST NEWS

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, राहुल-प्रियंका भी मौजूद

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में दाखिल कराया गया है।डॉक्टरों की एक खास टीम उनकी सेहत पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Sonia Gandhi Hospitalized
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी- फोटो : social Media

Sonia Gandhi Health Update: देश की सियासत के गलियारों से इस वक़्त एक अहम खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी  की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राजधानी दिल्ली के मशहूर सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की एक खास टीम उनकी सेहत पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी  को सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की शिकायत के चलते अस्पताल लाया गया। हालात को देखते हुए परिवार के करीबी और कांग्रेस के अहम चेहरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, मगर एहतियातन डॉक्टर हर पहलू पर बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब उनकी तबीयत ने अचानक सियासी हलकों में हलचल पैदा की हो। इससे पहले जनवरी में भी उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब ठंड और बढ़ते प्रदूषण की वजह से उनका ब्रोंकियल अस्थमा उभर आया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मौसम और पर्यावरण का असर उनकी सेहत पर साफ तौर पर देखा गया था।

इसके अलावा जून में भी उन्हें पेट से जुड़ी गंभीर परेशानी के चलते अस्पताल में दाखिल होना पड़ा था। उस दौरान कई दिनों तक उनकी हालत पर लगातार नज़र रखी गई थी और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले साल 2011 में उन्होंने अमेरिका में कैंसर का इलाज भी करवाया था, जिसके बाद से वह समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करती रही हैं।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पूरे मुल्क की निगाहें सोनिया गांधी  की सेहत पर टिकी हैं। सियासी गलियारों में दुआओं और चिंता का माहौल है, वहीं कांग्रेस खेमे में उनकी जल्द सेहतयाबी की उम्मीदें ज़ाहिर की जा रही हैं।