LATEST NEWS

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

बड़ा उलटफेर ! भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक, विधानसभा में इस दल के MLA ने किया बीजेपी में विलय

UDP छोड़कर BJP में शामिल होने वाले विधायकों में लहकमन रिंबुई, पियुस मारवीन, किर्मेन शायला, मायरेलबोर्न सिएम, मैथ्यू कुरबाह, ओलान सिंह सुइन, बालाजीड कुफार सिनरेम और सिनशार लिंगदोह थाबाह शामिल हैं।

Meghalaya BJP
Meghalaya BJP - फोटो : news4nation

BJP :  भाजपा में एक बार फिर से सहयोगी और छोटे दलों के विधयाकों के विलय का एक मामला बुधवार को सामने आया है। यह मामला मेघालय की राजनीति में आया। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी आठ विधायकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपा में आने के बाद 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में BJP के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो गई है।

कौन-कौन से विधायक BJP में शामिल हुए?

UDP छोड़कर BJP में शामिल होने वाले विधायकों में लहकमन रिंबुई, पियुस मारवीन, किर्मेन शायला, मायरेलबोर्न सिएम, मैथ्यू कुरबाह, ओलान सिंह सुइन, बालाजीड कुफार सिनरेम और सिनशार लिंगदोह थाबाह शामिल हैं। ये सभी मेघालय विधानसभा के मौजूदा विधायक हैं। इन विधायकों के पार्टी बदलने के बाद विधानसभा में UDP की संख्या घट गई है, जबकि भाजपा 10 विधायकों के साथ अब सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मेघालय विधानसभा में NPP के 33 विधायक हैं।

दिल्ली में हुआ BJP में शामिल होने का कार्यक्रम

आठों विधायकों ने नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। संबित पात्रा ने आठों विधायकों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

किरेन रिजिजू ने सभी विधायकों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये विधायक पहले UDP से जुड़े थे, जो मेघालय की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों में से एक है। रिजिजू ने कहा कि पूर्वोत्तर और मेघालय में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर इन विधायकों ने भाजपा में आने का फैसला किया है।

NSIT
Nsmch

NPP के सरकार में BJP और UDP सहयोगी

मेघालय में फिलहाल नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) सरकार है और कॉनराड के. संगमा मुख्यमंत्री हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में NPP सबसे बड़ी पार्टी है। BJP और UDP दोनों ही इस गठबंधन सरकार के सहयोगी रहे हैं।

आठ UDP विधायकों के भाजपा में शामिल होने से गठबंधन के भीतर दोनों दलों का संख्यात्मक समीकरण भी बदल गया है। इससे पहले UDP के पास 12 विधायक थे और वह गठबंधन में BJP से बड़ी पार्टी थी। अब आठ विधायकों के भाजपा में जाने के बाद BJP की विधानसभा में संख्या 10 हो गई है।