LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

सीएम नीतीश के खास ने थामा RLD का दामन, बेटे के साथ केसी त्यागी ने की नई सियासी पारी की शुरुआत

केसी त्यागी को रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

KC Tyagi joins RLD
KC Tyagi joins RLD- फोटो : news4nation

KC Tyagi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को अपने सियासी जीवन की नई पारी की शुरुआत की। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने अपने बेटे अंबरीष त्यागी के साथ राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया। रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि केसी त्यागी जैसे अनुभवी नेता के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, वहीं अंबरीष त्यागी के आने से युवाओं के बीच संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।

केसी त्यागी का सियासी सफर

केसी त्यागी लंबे समय से भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उन्हें जेडीयू का प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है। वे राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और संसद के उच्च सदन में उन्होंने पार्टी का प्रभावी पक्ष रखा। इसके अलावा वे विभिन्न संसदीय समितियों में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। संगठन और रणनीति के स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है, यही वजह है कि वे जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी लंबे समय तक सक्रिय रहे। वहीं 1989 से 1991 तक हापुड़ संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त 2013 में वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। 

अंबरीष त्यागी का राजनीतिक सफर

केसी त्यागी के बेटे अंबरीष त्यागी भी पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बना रहे हैं। वे संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे हैं और युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करते रहे हैं।  अब रालोद में शामिल होने के बाद उनसे पार्टी के युवा आधार को विस्तार देने की उम्मीद जताई जा रही है। 

केसी त्यागी और अंबरीष त्यागी के RLD में शामिल होने को उत्तर भारत की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में क्षेत्रीय सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं।

NSIT
Nsmch