नेपाल जलप्रलय में इन्फोसिस PS के CEO लापता, गोपिसेट्टी की तलाश को मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश

इन्फोसिस PS के CEO गोपीसेट्टी निजी यात्रा पर नेपाल गए थे। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। इसके चलते परिवार और परिचित उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Infosys Public Services CEO Laksh Gopisetty
Infosys Public Services CEO Laksh Gopisetty- फोटो : news4nation

Infosys :  नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच नेपाल में कर्नाटक के 17 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें Infosys Public Services के CEO लक्ष गोपीसेट्टी भी शामिल हैं। कर्नाटक सरकार लगातार नेपाल में फंसे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि राज्य सरकार इस मामले में चौबीसों घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की लोकेशन का पता चल चुका है और कई लोग अपने परिवारों के संपर्क में भी हैं, लेकिन 17 लोगों के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। सरकार जल्द ही इन लोगों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।


बताया जा रहा है कि लक्ष गोपीसेट्टी निजी यात्रा पर नेपाल गए थे। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। इसके चलते परिवार और परिचित उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। Infosys ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि कंपनी नेपाल में संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के लगातार संपर्क में है। कंपनी गोपीसेट्टी के बारे में जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क स्थापित करने के प्रयास कर रही है। साथ ही, Infosys उनके परिवार के संपर्क में है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही है।

Diarch GO


इन्फोसिस ने अपने बयान में कहा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमारे सहयोगी लैक्स गोपिसेट्टी इस समय संपर्क से बाहर हैं. हम संबंधित सरकारी और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है." कंपनी ने नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की भारी हानि पर गहरा दुख भी जताया है.


कौन हैं लैक्स गोपिसेट्टी?

लैक्स गोपिसेट्टी इन्फोसिस की सहायक कंपनी 'इन्फोसिस पब्लिक सर्विसेज' के प्रमुख (सीईओ) हैं. यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा में सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के डिजिटल बदलाव, रणनीति और तकनीकी संचालन का काम देखती है.

NSIT
Nsmch


इन्फोसिस की वेबसाइट के अनुसार, वे सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को आधुनिक तकनीक अपनाने में मदद करते हैं. इस पद से पहले, वे इन्फोसिस में ही ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट थे. इन्फोसिस से जुड़ने से पहले, वे एक्सेंचर कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थे. इसके अलावा उन्होंने आईबीएम (IBM), पीडब्ल्यूसी (PwC) और एचसीएल (HCL) जैसी दुनिया की बड़ी कंपनियों में भी उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.