LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

महिला सांसद के घर छापेमारी में मिले सोने के ब्रा और पैंटी...डेढ़ करोड़ नकदी सहित साढ़े आठ करोड़ की अवैध संपति का खुलासा

मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान सांसद आलिया नासिफ के आवास पर भी छापेमारी की गई, महिला सांसद के घर छापेमारी में सोने के ब्रा और पैंटी मिले

Gold Bra and Panties
Gold Bra and Panties- फोटो : news4nation

Gold Bra and Panties : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इराक में एक महिला सांसद के घर पर हुई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोना और कथित तौर पर सोने से बने ब्रा और पैंटी बरामद हुए हैं। दावों के अनुसार, इराकी सांसद हिंद अल-अब्बासी (Hind Al-Abbasi) के आवास पर छापेमारी के दौरान करीब 5.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 490 करोड़ रुपये) नकद और 27 किलोग्राम शुद्ध सोना बरामद किया गया। इसी के साथ कई पोस्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि जांच एजेंसियों को वहां से सोने से बने अंडरगारमेंट्स (ब्रा और पैंटी) भी मिले।

अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई के दावे

सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान सांसद आलिया नासिफ के आवास पर भी छापेमारी की गई, जहां से लगभग 20 अरब इराकी दीनार (करीब 1.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर) और सोना बरामद होने का दावा किया गया है। कुछ रिपोर्टों में उनके और उनके बेटे की गिरफ्तारी की भी बात कही गई है। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

हालांकि, इन दावों को लेकर इराकी सरकार, जांच एजेंसियों या किसी आधिकारिक दस्तावेज की ओर से अब तक कोई पुष्टि सामने नहीं आई है। कई फैक्ट-चेक रिपोर्टों में भी कहा गया है कि विशेष रूप से 'सोने की ब्रा और पैंटी' से जुड़े दावों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं हो सका है। इसलिए इन्हें फिलहाल केवल सोशल मीडिया पर वायरल दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए। यहाँ तक कि दावों की अब तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी या इराकी सरकार ने पुष्टि नहीं की है। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

रिपोर्टों के अनुसार, इराक सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन समेत कई स्थानों पर कार्रवाई की गई है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

NSIT
Nsmch

वायरल दावों पर बरतें सावधानी

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और पोस्टों में नकदी के ढेर, सोने की ईंटें और अन्य कीमती सामान दिखाए जा रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों और फैक्ट-चेक करने वाले संगठनों का कहना है कि जब तक किसी आधिकारिक एजेंसी या विश्वसनीय जांच रिपोर्ट से पुष्टि न हो जाए, तब तक विशेष रूप से 'सोने की ब्रा-पैंटी' जैसे दावों को सत्य मानना उचित नहीं होगा।

(नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल दावों और विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के आधार पर तैयार की गई है। 'सोने की ब्रा और पैंटी' बरामद होने के दावे की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।)