LATEST NEWS

  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे
  • बिहार विधान परिषद चुनाव : मतगणना जारी, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहा से आगे

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी जिलों और प्रदूषण बोर्ड को हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर सुनवाई टली, कोर्ट ने सभी

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और करीब 1.8 किलो स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और करीब 1.8 किलो स्मैक के साथ एक तस्कर को किया

  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले दौर की मतगणना संपन्न, भाजपा के नवल किशोर यादव को मामूली बढ़त
  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले दौर की मतगणना संपन्न, भाजपा के नवल किशोर यादव को मामूली बढ़त

  • नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा' के साथ दो गिरफ्तार, देशी शराब बरामद
  • नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूखा नशा 'कोटा' के साथ दो गिरफ्तार, देशी शराब

Lift Accident: राजद के नेताजी के लिए लिफ्ट बनी मुसीबत, पूर्व सांसद समेत 6 लोग फंसे, बिगड़ी तबीयत

Lift Accident: राजद के पूर्व सांसद के परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। ...

Lift Accident: राजद के नेताजी के लिए लिफ्ट बनी मुसीबत, पूर्व
राजद के नेताजी के लिए लिफ्ट बनी मुसीबत, बिगड़ी तबीयत- फोटो : reporter

Lift Accident: राजद के पूर्व सांसद और पलामू से लोकसभा सदस्य रह चुके घूरन राम के परिवार के साथ दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने के कारण पूर्व सांसद के परिवार के छह सदस्य लिफ्ट में फंस गए। काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है।घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड भवन परिसर में अफरातफरी मच गई। लिफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू के बाद सभी को इलाज के लिए बसंत विहार स्थित होली एंजिल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के छह सदस्य लिफ्ट में सवार थे। लिफ्ट अचानक खराब हो गई और सभी लोग उसके भीतर फंस गए। बंद लिफ्ट में काफी देर तक रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही भवन के कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच भी हड़कंप मच गया।

रेस्क्यू के बाद सभी प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद के बेटे को अभी भी अस्पताल में भर्ती रखा गया है, जबकि अन्य लोगों की स्थिति के बारे में विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने आना बाकी है।

इस घटना के बाद झारखंड भवन में लगी लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर लिफ्ट किस वजह से खराब हुई और उसमें फंसे लोगों को निकालने में कितना समय लगा, इसे लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद भवन परिसर में काफी देर तक हंगामे और अफरातफरी का माहौल बना रहा।

NSIT
Nsmch

घूरन राम पलामू से राजद के सांसद रह चुके हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। उनके राजनीतिक सफर में राजद के बाद भाजपा में शामिल होना भी चर्चा में रहा है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद के बेटे समेत परिवार के सदस्यों का इलाज जारी है। वहीं, इस हादसे के बाद झारखंड भवन प्रशासन की ओर से लिफ्ट की तकनीकी खराबी और उसके रखरखाव से जुड़ी जानकारी सामने आने का इंतजार है।

दिल्ली से धीरज कुमार सिंह रिपोर्ट