LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Railway news - एयरपोर्ट की तरह वजन करने के बाद ही ले जा सकेंगे लगेज, इन स्टेशनों पर लागू होने जा रही है व्यवस्था

Railway news - अब रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के लगेज को वजन करने के बाद ही प्लेटफार्म पर ले जाने की अनुमति होगी

Railway news - एयरपोर्ट की तरह वजन करने के बाद ही ले जा सकें

New Delhi - एयरपोर्ट की तरह अब रेलवे स्टेशन  पर भी यात्रियों के लगेज को वजन करने के बाद ही प्लेटफार्म पर ले जाने की अनुमति होगी। अब तक रेलवे द्वारा कुछ स्टेशन पर यह व्यवस्था लागू है, लेकिन अब इसे लेकर सख्ती से नियम लागू करने के साथ कुछ और स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक अभी कुछ स्टेशनों पर ये लागू होंगे। इन स्टेशनों पर यात्रियों को अपने सामान को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों से तौलना होगा।

अगर सामान तय सीमा से ज्यादा भारी है या वजन कम होने के बावजूद बहुत बड़ा (ज्यादा जगह लेने वाला) है, तो इसके लिए अतिरिक्त चार्ज या जुर्माना देना होगा।

उतर और उत्तर मध्य रेलवे के इन स्टेशनों पर व्यवस्था

उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे ने इसकी शुरुआत लखनऊ और प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों से करने का फैसला किया है। इनमें लखनऊ चारबाग, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, अलीगढ़, गोविंदपुरी और इटावा जैसे स्टेशन शामिल हैं। इन जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें लगाई जाएंगी। प्लेटफार्म पर एंट्री से पहले बैग का वजन और साइज चेक होगा।

NSIT
Nsmch

प्रयागराज डिवीजन के NCR के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर (DCM) ने बताया कि कि इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की इजाजत तभी मिलेगी, जब उनके सामान का वजन तौला जाएगा और वह तय सीमा के अंदर होगा।

बता दें कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की क्लास के हिसाब से फ्री लगेज की सीमा तय की है. इस सीमा के अनुसार, फर्स्ट एसी वाले यात्री 70 किलो तक लगेज ले जा सकते हैं. वहीं सेकंड एसी वाले यात्री 50 किलो तक तो थर्ड एसी वाले 40 किलो तक सामान ले जा सकते हैं. इनके अलावा स्लीपर क्लास वाले भी 40 किलो तक तो जनरल और सेकंड सिटिंग वाले लोग 35 किलो तक सामान ले जा सकते हैं. रेलवे के नियमों के अनुसार, तय सीमा से 10 किलो तक ज्यादा सामान ले जाने की छूट होगी, लेकिन उससे ज्यादा वजन होने पर यात्रियों को स्टेशन पर जाकर लगेज बुक करना होगा