LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

ED Raid: ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम के घर में सुबह सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

ED Raid: सुबह सुबह ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व सीएम के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की रेड जारी है। इसकी जानकारी खुद पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

ED Raid
ED Raid- फोटो : social media

ED Raid:  शराब घोटाले में ईडी की तपिश बढ़ गई है। ईडी ने सुबह सुबह पूर्व सीएम के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की रेड जारी है। दरअसल पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा है। इस मामले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच ने एक नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निजी निवास पर दबिश दी। इस कार्रवाई की जानकारी खुद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।

घोटाले की रकम 3200 करोड़ तक पहुंची

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का यह आबकारी घोटाला शुरू में 2100 करोड़ रुपये का बताया गया था लेकिन ईडी की ताजा जांच में इसकी रकम 3200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ईडी पिछले कुछ हफ्तों से इस घोटाले में जुड़े कारोबारियों और अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है।

विजय अग्रवाल पर पहले हुई थी कार्रवाई

इससे पहले मंगलवार को ईडी ने होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के भिलाई स्थित आवास और उनके होटल पर छापेमारी की थी। उनके गोवा और दिल्ली के ठिकानों पर भी दबिश दी गई थी, जहां से 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। विजय अग्रवाल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है, जिससे ईडी की शुक्रवार की कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।

भूपेश बघेल का ट्वीट-"ईडी आ गई"

ईडी की छापेमारी के कुछ ही समय बाद भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि, "ईडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। लेकिन भिलाई निवास में 'साहेब' ने ED भेज दी है।"

NSIT
Nsmch

विधानसभा का अंतिम दिन और तमनार विवाद

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र का पांचवां और अंतिम दिन है। भूपेश बघेल ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वे तमनार क्षेत्र में कथित रूप से अडानी परियोजना के लिए काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा सदन में उठाने वाले थे, जिसे दबाने के लिए यह छापेमारी की गई है।

राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, जबकि भाजपा और सरकार से जुड़े लोग इसे कानून के तहत हो रही जांच बता रहे हैं। ईडी की टीम अब भूपेश बघेल से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और कई बड़े नाम इस घोटाले में सामने आ सकते हैं।