LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Land News: CO से लेकर DCLR समेत ये अधिकारी सरकार के रडार पर, मंत्री जायसवाल ने चेताया ऐसे लोगों की खैर नहीं

मंत्री दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे बिना कारण भूमि से संबंधित मामलों को लंबित न रखें। यदि कोई अनावश्यक रूप से मामले को लंबित रखता है, तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Land
अधिकारी सरकार के रडार पर- फोटो : Reporter

Bihar Land News:  मंत्री दिलीप जायसवाल ने  कहा कि भूमि से संबंधित कई मामले आते रहते हैं, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बिना कारण भूमि संबंधी मामलों को लंबित न रखा जाए। यदि कोई अधिकारी अनावश्यक रूप से मामले को लंबित रखता है, तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हाल ही में हुई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने  बेतिया में कहा कि एनडीए के सभी पांच घटक पांडवों के समान हैं और हम सभी मिलकर चुनाव में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की शुरुआत चंपारण से हुई थी, और एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की शुरुआत भी यहीं से हुई है। एनडीए की कार्यशैली यह रही है कि कार्यों का निष्पादन ऑन स्पॉट  किया जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान जिन कार्यों की घोषणा की थी, उनके लिए फंड की व्यवस्था तुरंत कैबिनेट की बैठक में की गई।

Diarch GO

नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने  कहा कि जिन मुगलों ने देश को लूटने का कार्य किया और मां-बहनों के साथ अत्याचार तथा बलात्कार किया, उनका महिमामंडन कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया। मुगलसराय स्टेशन, जो मुगलों के नाम पर था, का नाम बदलकर अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन रखा गया है।

रिपोर्ट- आशिष कुमार