LATEST NEWS

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

Road Accident In Begusarai: गंगा स्नान के लिए जा रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Road Accident In Begusarai: बेगूसराय ने दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां गंगा स्नान करने जा रहे दंपति को हाई स्पीड ट्रक ने कुचल दिया है। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है।

Road Accident In Begusarai
truck crushes couple- फोटो : Reporter

Road Accident In Begusarai: बिहार के बेगूसराय में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सड़क हादसे के शिकार दो दंपत्ति हो गए। पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी की इलाज जारी है। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार पति और पत्नी को कुचल दिया। जिससे पति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। 

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। महिला की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित मुंगेर पुल के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान सहरसा जिला के रहने वाले गंगो शाह के रूप में की गई है।जबकि घायल पत्नी की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि गंगो में अपने पत्नी सोनी देवी को सहरसा जिले से मोटरसाइकिल पर बैठकर मुंगेर गंगा घाट गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे। तभी जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही गंगो शाह की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सोनी देवी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां जिंदगी और मौत से लड़ रही है।


NSIT
Nsmch

वहीं इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और गांव में मातमी सन्नाटा पसराया हुआ है। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी।मौके पर साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट