LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar Crime: बेगूसराय में ड्राइवर की निर्मम हत्या, गाड़ी में मिला शव,इलाके में सनसनी

Bihar Crime: बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने ड्राइवर की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ड्राइवर की निर्मम हत्या
ड्राइवर की निर्मम हत्या- फोटो : Reporter

Bihar Crime: बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक ड्राइवर की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास की है। मृतक ड्राइवर की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर दियारा के रहने वाले स्वर्गीय किशन देव सिंह का पुत्र बालमुकुंद सिंह के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि ड्राइवर बालमुकुंद सोमवार की सुबह अपना गाड़ी लेकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा और काफी खोजबीन किया गया और उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल बंद पाया। आज सुबह पता चला कि बालमुकुंद को अपराधियों ने गला में फंदा डालकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। और उसके पास जो भी सामान था वह भी लेकर फरार हो गया। वहीं परिजनों का आरोप यह है कि गांव के ही रहने वाले राकेश सिंह के द्वारा ही ड्राइवर बालमुकुंद को निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। उन्होंने बताया है कि बालमुकुंद के द्वारा राकेश सिंह को 70 हजार रुपए कर्ज के रूप में दिया था। 

जिसको लेकर बालमुकुंद लगातार राकेश सिंह से अपना बकाया रुपया मांग रहा था। लेकिन राकेश सिंह के द्वारा टालमटोल पैसा देने में कर रहे थे। परिजनों ने साफ तौर से गांव के ही रहने वाले राकेश सिंह पर बालमुकुंद को गले में फंदा लगाकर निर्मम तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया है कि बालमुकुंद सिंह मैजिक गाड़ी चलाकर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे। अपराधियों ने बालमुकुंद सिंह को गले में फंदा डाल निर्मम तरीके से हत्या कर शव को मैजिक गाड़ी में ही छोड़ दिया। 

फिलहाल इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को लगी है। मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के संबंध में बलिया थाने के पुलिस ने बताया है कि एक गाड़ी ड्राइवर की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री