LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Begusarai Crime News - जेवर के लिए पति बना हैवान ,गर्भवती पत्नी को पीट पीट पहुंचाया मौत के घाट

Begusarai Crime News -बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र मेें एक गर्भवती महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गई । इस मामले में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

जेवर के लिए पति बना हैवान
जेवर के लिए पति बना हैवान- फोटो : अजय शाश्त्री

Begusarai - बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अवध तिरहुत सड़क पर परोरा बजरंगबली चौक से 100 मी पश्चिम सड़क किनारे नव विवाहित गर्भवती महिला की निर्मम हत्या कर दी गई । इस घटना के बाद पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय जिला सदर अस्पताल भेज दिया है । इसके साथ ही  पुलिस कार्रवाई करते हुए मृतक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने सड़क किनारे से शव को बरामद किया है। घटना की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह बेगूसराय एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पूरे मामले की जांच करने का आदेश निर्गत किया है।

 वहीं घटनास्थल पर एफ एस एल की टीम को भी बुलाकर नमूने एकत्र  की जा रही हैं । एसपी मनीष कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक महिला बिंदु देवी उम्र 21 वर्ष पति हरखित कुमार महतो ग्राम साहेबपुर कमाल वार्ड नंबर 8 के रहने वाले हैं। मायके और ससुराल की दूरी लगभग 2 किलोमीटर के अंदर है। 

जबकि घटनास्थल  मायके के घर के करीब लगभग 1 किलोमीटर की दूरी  है । शव को देखने से ऐसा लगता है कि मृतक महिला की हत्या पीट-पीट कर की गई है। मृतक महिला लगभग 3 महीना की गर्भवती भी है। जिसकी शादी इसी वर्ष मार्च महीने में हुई थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस रहस्य में हत्या से पर्दा उठेगा। फिलहाल पूछताछ मृतक के ससुराल वालों एवं मायके वालों से की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

मृतक महिला का मायके इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सानहा उत्तर पंचायत के नया टोला सनहा है। उन्होंने बताया कि घटना बीती रात से लेकर अहले सुबह के बीच घटित हुई है। वही घटनास्थल पर मौजूद  मृतक  बिंदु देवी के मायके से आए हुए कई परिजनों का यह भी कहना था कि मृतक बिंदु देवी को उसके पति के द्वारा बीती रात 3:00 बजे फोन करके बुलाया गया था। तब मृतक महिला अपने मायके में ही कुछ दिनों से रह रही थी। पति पत्नी के बीच भी गहना जेवर को लेकर विवाद का कारण सामने आ रहा है । घटनास्थल पर एस पी एचपी मनीष कुमार के अलावा बलिया डीएसपी नेहा कुमारी, थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सहित पुलिस बल भी मौजूद थे।

बेगूसराय से अजय शाश्त्री की रिपोर्ट