LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar News: बेगूसराय की 'रूपम' ने सेल्फ स्टडी से UGC-NET में पाई बड़ी सफलता...बड़ी बहन और चाचा हैं प्रेरणा श्रोत

बेगूसराय की एक होनहार छात्रा ने सेल्फ स्टडी के माध्यम से सफलता हासिल की है. रूपम कुमारी यूजीसी-नेट प्रतियोगी परीक्षा (असिस्टेंड प्रोफेसर) के लिए क्वालिफाई किया है. बिना किसी कोचिंग-ट्यूशन के रूपम ने यह सफलता हासिल की है.

Bihar News, Begusarai NEWS, Rupam achieved great success in
रूपम कुमारी की तस्वीर - फोटो : Self

Bihar News: बेगूसराय की एक होनहार छात्रा ने सेल्फ स्टडी के माध्यम से सफलता का परचम लहराई है. रूपम कुमारी यूजीसी-नेट प्रतियोगी परीक्षा (असिस्टेंड प्रोफेसर) के लिए क्वालिफाई की है. इस परीक्षा में रूपम को 99 परसेंटाईल स्कोर आया है. उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग-ट्यूशन के प्राप्त की है. रूपम की सफलता पर परिवार काफी खुश है. 

गृह कार्य में सहयोग के बाद सेल्फ स्टडी करती थी रूपम 

शांत और सरल स्वभाव की रूपम कुमारी अपने घर बलिया में गृह कार्य में सहयोग करने के बाद सेल्फ स्टडी करती थीं. इस दौरान उन्होंने कोई कोचिंग या ट्यूशन नहीं ली. बलिया में रहकर परीक्षा की तैयारी की और यूजीसी-नेट में सफलता का परचम लहराया है. जिंदगी में कुछ नया आयाम स्थापित करने की लालसा पाले रूपम कुमारी ने सेल्फ स्टडी को आधार बनाया, इनके आदर्श शिक्षक घनश्याम साह ने हमेशा इसके लिए मोटिवेट किया. जिसका रिजल्ट सामने है .

बड़ी बहन और चाचा हैं प्रेरणा श्रोत 

रूपम कुमारी बेगूसराय जिले के बलिया के रहने वाले रंजन कुमार रस्तोगी की पुत्री हैं, रूपम की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय बलिया में हुई. महिला कॉलेज बेगूसराय से इंटर पास किया .इसी कॉलेज से इन्होंने स्नातक की डिग्री ली. जीडी कॉलेज बेगूसराय से इंग्लिश में एमए किया. इनके पिता जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं. दादा शंकर प्रसाद रस्तोगी डाक विभाग से अवकाश प्राप्त हैं. रूपम कुमारी का प्रेरणा स्रोत उनकी बड़ी बहन अनुपम कुमारी हैं.साथ ही और उनके चाचा पिंटू कुमार हैं जो समाहरणालय बेगूसराय में पदस्थापित हैं.