Rojgar mela 2025: बिहार के इस जिल में नए साल के मौके पर लगने वाला है जॉब मेला, हजारों लोगों को मिलेगी नौकरी, छप्पर फाड़ होगी सैलरी, जानें हर बात विस्तार में

बेगूसराय का यह रोजगार मेला न केवल युवाओं के लिए सुनहरे अवसर प्रदान करेगा, बल्कि जिले के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Rojgar mela 2025: बिहार के इस जिल में नए साल के मौके पर लगने
नए साल के मौके पर आएगी नौकरियों की बहार- फोटो : freepik

Rojgar mela 2025: नए साल 2025 की शुरुआत को खास बनाने के लिए बेगूसराय में 21 जनवरी को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सरकारी ITI मैदान पनहास में आयोजित होगा। नियोजन निदेशालय पटना के उपनिदेशक अमृता कुमारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य जानकारी

आयोजन स्थल और समय

स्थान: सरकारी ITI मैदान, पनहास।

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक।

क्या है रोजगार मेले का मकसद?

बेगूसराय में 21 जनवरी को लगने वाले रोजगार मेले में 1,000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियों की भागीदारी लेने के लिए मौजूद रहेगी।

Diarch GO

कंपनियों की भागीदारी

स्थानीय और राष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनमें कई प्रमुख कंपनियां है, जो इस प्रकार है।

  • नवभारत फर्टिलाइजर
  • SIS
  • सिक्योरिटी शिवशक्ति बायोटेक
  • एसबीआई लाइफ
  • बिग बास्केट
  • इंस्टॉकार्ट लॉजिस्टिक्स
  • यशस्वी ग्रुप
  • दुर्वासा आयुर्वेद
  • आमदानी प्राइवेट लिमिटेड


वेतन और सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को ₹8,000 से ₹40,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा।अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। मेले की तैयारी नियोजन विभाग के द्वारा की जा रही है। मेले के आयोजन की तैयारियां 10 दिन पहले शुरू हो जाएंगी। स्थानीय नियोजकों को स्टॉल लगाने की अनुमति। विस्तृत जानकारी के लिए 15 जनवरी तक जिला नियोजनालय से संपर्क करें।

NSIT
Nsmch

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे जिला नियोजनालय में फॉर्म भर सकते हैं। इस रोजगार मेले में ऐसी कंपनियां भी शामिल होंगी जो न केवल स्थानीय बल्कि महानगर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

विशेष निर्देश और उम्मीदें

नियोजन मेला के आयोजन को लेकर बेगूसराय के जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कहा कि यह रोजगार मेला 2025 का सबसे बड़ा आयोजन होगा।अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। आयोजन से पहले युवाओं को योजना और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।