LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR FLOOD NEWS: तटबंध बाढ़ से सुरक्षा देने में रहे विफल, अब मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दे दिया अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने दे दिया अल्टीमेटम

BIHAR FLOOD NEWS: बिहार में  बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बिहार के 19 जिलों में 12 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. तटबंधों के टूटने से लोगों की हालत बद से बदतर होती गई.बिहार में तटबंध बाढ़ से बचाव में बुरी तरह विफल रहे हैं. 

अब बिहार में टूटे तटबंधों की मरम्मती का काम चल रहा है. कई स्थानों पर मरम्मती का काम शुरु नहीं हो पाया है. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है.  ताजा मामला  प• चंपारण जिले के बगहा का है.बगहा एक प्रखंड के सिंगड़ी पिपरिया पंचायत में खैरटवा तटबंध को ध्वस्त होने के बाद तटबन्ध के मरम्मती कार्य में भारी गड़बड़ी बरते जाने से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने  बीजेपी नेता तुसार सिंह को बुलाया.

Diarch GO

 जहां मौके पर पहुंचे तुसार सिंह ने ग्रामीणों की समस्यायों को सुना और ध्वस्त तटबन्ध देखा इस दौरान तुसार सिंह ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ से बात किया और तटबन्ध मरम्मती कार्य के सम्बंध में जानकारी ली बीजेपी नेता तुसार सिंह ने बताया कि फिलहाल इस तटबन्ध की मरम्मती कार्य टेंडर प्रक्रिया में है जिनके कारण कार्य में बिलम्ब हुआ है। इस सम्बंध में पश्चिमी चंपारण के डीएम दिनेश राय से बात कर तटबन्ध मरम्मती कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा।

 इधर सरपँच प्रतिनिधि सह सरपँच संघ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष जगरनाथ यादव ने कड़े शब्दों में विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यह किसान बाहुल्य क्षेत्र है जहां लोगों को खेती बाड़ी के साथ साथ गंडक पार के चारों प्रखंडों का आवागमन होता है,अगर एक सप्ताह के भीतर इस तटबन्ध की मरम्मती कार्य शुरू नही किया गया तो क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ आंदोलन करते हुए एनएच 727 को जाम किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशिष कुमार