LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar news: पति ने की पत्नी की क्रूरतापूर्वक हत्या, धारदार हथियार से प्रहार कर सड़क पर छोड़ दिया

पत्नी की क्रूरतापूर्वक हत्या

Bihar news: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के धनाहा थाना क्षेत्र के कठार गांव में शनिवार की देर रात सरिता देवी (35) की उसके पति अमित पटेल ने निर्ममतापूर्वक विजया दशमी को हत्या कर दिया। हत्या के पहले अमित पटेल अपनी पत्नी को उसके मायके, उत्तर प्रदेश के रामकोला थाना क्षेत्र के नवगावा से राजी खुशी अपने सात भाईयों के साथ लेकर आया था और घर लौटने के बाद रात में ही मेला घूमने का बहाना बनाकर उसे सुनसान इलाके की ओर ले गया। रास्ते में घेवहीया और तुनिहवा के बीच सुनसान सड़क पाकर अमित ने धारदार हथियार से उसकी जान ले ली, और वहां से तड़पते हुये पत्नी को छोड फरार हो गया।

 सड़क के किनारे सरिता तड़प तड़प कर मर गई। राहगिरों ने जब आज यानी रविवार की सुबह सड़क के किनारे शव को देखा तो इसकी सूचना धनहा थाना को दिया। 

Diarch GO

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई और शव का पोस्टमार्टम के लिये बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया । हालांकि इस दरमियान पुलिस को शव की पहचान करने में कई घंटे का समय लग गया। शव की पहचान होने के बाद मृतका के मायके को दे दिया गया है ।

रिपोर्ट- आशिष कुमार