LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Pawan Singh: पवन सिंह करेंगे मृत युवक की बेटियों का हाथ पीला, शादी का उठाएंगे खर्च, औरंगाबाद में दिया वचन

औरंगाबाद में हुए चर्चित प्रिंस हत्याकांड के मामले में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान, दोनों बहनों के विलाप को सुनकर उनका हाथ पीला करने का वादा किया।

Pawan Singh
पवन सिंह शादी का उठाएंगे खर्च- फोटो : Reporter

Pawan Singh: पवन सिंह ने औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गाँव में मृतक प्रिंस के परिवार से मुलाकात की। जैसे ही उन्होंने प्रिंस की बहनों को देखा, वे पवन सिंह के सीने से लिपटकर रोने लगीं, जिससे पावर स्टार भी भावुक हो गए। उन्होंने बहनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आज से वह उनका भाई हैं और अपनी ओर से उनकी शादी का खर्च उठाएंगे। यह वादा उन्होंने मीडिया के सामने भी किया।

बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि वर्तमान में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं। आज अपराधियों के मन में किसी प्रकार का भय नहीं रह गया है, और वे आसानी से घटनाओं को अंजाम देकर चले जाते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने सरकार से चर्चा करने की आवश्यकता जताई है। प्रिन्स की निर्मम हत्या के मामले में न्याय की मांग भी की गई है। 

Diarch GO

हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने बताया कि आज अपराधी भयमुक्त हैं और आसानी से अपराध कर रहे हैं, जो पुलिस प्रशासन और बिहार सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इन सभी मुद्दों पर सरकार से बातचीत करने की बात कही गई है। वहीं, चुनाव की तैयारी के संबंध में पूछे गए सवालों पर उन्होंने कहा कि पवन पूरे समाज का बेटा है और आप लोगों ने ही उसे इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दुखद समय में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का समय नहीं है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर