LATEST NEWS

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

Road Accident News : अरवल में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस ने वाहन चालक को किया गिरफ्तार

Road Accident News : अरवल में एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक ने एक व्यक्ति के साथ ही एक ऑटो चालक को जोरदार टक्कर मार दी । इस घटना में व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं इस घटना में घायल ऑटो चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : कुन्दन

Arwal : अरवल जिले के महेन्दिया थाना क्षेत्र स्थित मडैला गांव के समीप एनएच 139 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में  एक ऑटो ड्राइवर  गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना महेन्दिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 मडैला के समीप की है। जहां अहले सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक स्कार्पियो ने कुचल दिया। जहां घटनास्थल पर ही बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय मडैला गांव निवासी ललन सिंह के रूप में की गई है। टक्कर मारकर भागने के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने ऑटो ड्राइवर को टक्कर मार दिया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान 30 वर्षीय मडै़ला गांव निवासी सुभाष  कुमार के रूप में की गई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दिया। लोगों के सूचना के उपरांत पहुंची डायल 112 टीम  के द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां चिकित्सकों ने घायल की  गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अरवल सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल घायल ऑटो चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है|  

 मुआवजा को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों  ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम 

इधर मुआवजा को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मडैला में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर शव को रखकर पटना -औरंगाबाद मुख्य सड़क मार्ग को  जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मेहंदिया थाने के पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही स्कॉर्पियो चालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट